• November 26, 2022

तय समय पर नहीं दिया मानदेय, कार्य एजेंसी को नोटिस

तय समय पर नहीं दिया मानदेय, कार्य एजेंसी को नोटिस

तय समय पर नहीं दिया मानदेय, कार्य एजेंसी को नोटि
सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान में लेटलतीफी को लेकर रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने कार्य एजेंसी को नोटिस जारी किया है। रिसाली आयुक्त ने मेसर्स पीवी रमन से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सफाई मित्रों का भुगतान 24 घंटे के भीतर करने कहा है। अन्यथा जमा राशि को राजसात करने की चेतावनी जारी की है।
निगम क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी मेसर्स पीवी रमन को दी गई है। एजेंसी ने क्षेत्र की सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था करने सफाई मित्र रखा हुआ है। किन्तु सितंबर पेड अक्टूबर का वेतन नहीं जारी किया गया है। सफाई मित्रों ने आयुक्त से इसकी शिकायत की। इसके बाद आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया। आयुक्त ने कड़े शब्दों में कहा कि सफाई कार्य का मासिक भुगतान 16 नवंबर को किया जा चुका है। किन्तु 8 दिन बाद भी भुगतान नहीं किया जाना गलत है। यह लापरवाही है। आयुक्त ने यह भी कहा कि महीने की 10 तारीख तक सभी सफाई मित्रों को वेतन का भुगतान कर दिया जाए।
000000000


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…