• November 27, 2022

धान खपाने की कोशिश शुरू, राज्यों की सीमाओं से प्रवेश की कोशिश

धान खपाने की कोशिश शुरू, राज्यों की सीमाओं से प्रवेश की कोशिश

कोरिया जिले में किसान के खाते से 42 क्विंटल अवैध धान खपाने की कोशिश

नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण में पकड़ा गया, गिरजापुर समिति में धान जब्त

ट्राइसिटी एक्सप्रेस।

शासन प्रशासन के नाक के नीचे अवैध धान खपाने की कोशिश शुरू हो गई है। इससे निपटने राज्य के समस्त उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु जिला कलेक्टरों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों का पालन करते हुए कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है । जिनके द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर में संदेह के आधार पर एक किसान के टोकन की जांच की गई जिसमें 42.40 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया, इसकी जांच सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गिरजापुर, जिला खाद्य अधिकारी, प्रबंधक गिरजापुर, पटवारी एवं अन्य के उपस्थिति में की गई। किसान के टोकन पर धान विक्रय हेतु पहुंची पत्नी और वाहन चालक द्वारा पूछताछ के दौरान भ्रामक जानकारी दी गयी। उक्त संबंध में पटवारी द्वारा स्थल जांच भी की गयी। जिसमें पता चला कि खातेदार किसान की भूमि का धान अभी कटा नहीं है। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया और धान को जप्त कर लिया गया। कलेक्टर श्री लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में प्रशासनिक टीमों के द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लंबे समय से राज्य की सीमाओं से होकर दूसरे प्रदेशों का धान राज्य में पहुंच रहा है, जिसे रोक पाने में सरकार लगातार विफल रही है, इस बार शुरुआत से ही मुस्तादी बरती जा रही है।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…