• November 27, 2022

तुर्की में इस मंदिर में प्रवेश करते ही हो जाती है मौत, कहा जाता है इसे नरक का द्वार…

तुर्की में इस मंदिर में प्रवेश करते ही हो जाती है मौत, कहा जाता है इसे नरक का द्वार…

ट्राइसिटी एक्सप्रेस।

दुनिया में ऐसे कई रहस्यमयी स्थान मौजूद हैं जिनके बारे में जानकार लोग हैरान रह जाते हैं। इन हैरंतअंगेज जगहों को लेकर कई तरह के दावे लोगों द्वारा किए जाते हैं। ऐसा ही एक स्थान तुर्की के हिरापोलिस शहर में स्थित है। यहां मौजूद सैंकड़ो साल पुराने मंदिर को लोग गेट ऑफ हेल यानी नरक का द्वार कहकर बुलाते हैं। इस मंदिर को ऐसा नाम देने के पीछे इससे जुड़ी मान्यता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो भी इस मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करता है उसकी मौत हो जाती है। यहां तक की लोगों के अनुसार तो मंदिर के अंदर जाने वाले शख्स का शरीर भी नहीं मिलता है।

इस कारण कहा जाता है नरक द्वार

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यहां बीते कई सालों से रहस्यमयी तरीकों से लोगों की मौत हो रही हैं। साइंस अलर्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ सालों से इस मंदिर के संपर्क में आने वाले लोग अपना जीवन गंवा चुके हैं। चौंका देने वाली यह है कि इस मंदिर के पास आने वाले जानवर भी जिंदा नहीं बचते हैं। इन्हीं वजह से तुर्की के लोग इसे नरक का द्वार कहकर बुलाते हैं।

स्थानीय इसे मानते हैं मौत की वजह

पिछले कई सालों से हो रही मौतों के पीछे का कारण स्थानीय लोग ग्रीक देवता की जहरीली सांस को मानते हैं। लोगों की मान्यता के अनुसार मंदिर के अंदर मौजूद ग्रीक देवता द्वारा छोड़ी गई जहरीली सांसो के चलते लोगों समेत जानवरों पक्षियों की मौत हो जाती है। उनके मुताबिक रोमन काल के समय मंदिर के संपर्क करने वाले व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर दिया जाता था।

वैज्ञानिकों ने बताई असली वजह

मंदिर में प्रवेश करते ही होने वाली इन मौतों के पीछे वैज्ञानिकों ने अलग कारण बताया है। उनके अनुसार, मंदिर के नीचे से लगातार कार्बनडाइऑक्साइड गैस का रिसाव हो रहा है। जिसके चलते मनुष्य, पशु और पक्षी इसके संपर्क में आने के बाद जिंदा नहीं बच पाते हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अपने अध्ययनों में वैज्ञानिकों को मंदिर के तहखाने में मौजूद गुफा में प्रचुर मात्रा में कार्बनडाइऑक्साइड मिली है। अपने शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि इस गुफा में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा करीब 91 प्रतिशत है। जबकि 30 मिनट तक केवल 10 प्रतिशत कार्बनडाइऑक्साइड से ही किसी भी जीव की मौत हो सकती है।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…