• November 28, 2022

उड़न परी बनीं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, पहली बार किसी ओलंपियन को जिम्मेदारी

उड़न परी बनीं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, पहली बार किसी ओलंपियन को जिम्मेदारी

ट्राइसिटी न्यूज़

उड़न परी के नाम से दुनियाभर में प्रसिद्ध पीटी ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। आईओए चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की सीमा 27 नवंबर रविवार को समाप्त हो गई। दरअसल, अध्यक्ष पद के लिए पीटी उषा ने ही नामांकन भरा था, ऐसे में अब उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

95 साल के इतिहास में पीटी उषा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली ओलंपियन खिलाड़ी हैं। पीटी उषा महाराजा यादविंदर सिंह के बाद आईओए की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली खिलाड़ी हैं। यादविंदर ने 1934 में एक टेस्ट मैच खेला था फिर बाद में 1938 में आईएओ प्रमुख भी बने थे।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

पीटी उषा के अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। मैं अपने देश के सभी स्पोर्टिंग हीरोज को भी आईओए के पदाधिकारी बनने पर बधाई देता हूं। देश को उन पर गर्व है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…