• November 29, 2022

32 प्रतिशत आरक्षण के लिए नंद कुमार साय का अनशन जारी

32 प्रतिशत आरक्षण के लिए नंद कुमार साय का अनशन जारी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस

राजधानी रायपुर की सडक़ पर पंडाल लगा कर 5 दिन से आरक्षण की मांग पर धरना दे रहे भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय का अनशन जारी है। वे कहते हैं कि जब तक आदिवासियोंं को 32 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिला दूंगा, अनशन से नहीं हटूंगा। खास बात ह कि उनके इस धरने में भाजपा के बजाय आदिवासी समाज के लोग ही ज्यादा नजर आते हैं। आरक्षण को लेकर मचे बवंडर के लिए वे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहते हैं कि प्रदेश में आदिवासी समुदाय की आबादी बड़ी है। ठीक ढंग से सर्वे हो तो यहां जनजाति समुदाय का आरक्षण और बढ़ेगा। ये आरक्षण 60 से 80 प्रतिशत तक जा सकता है। मगर सर्वे में गड़बड़ी की जाती है जानबूझकर, पीछे रखा जाता है। मुझे याद है एक गांव में सिर्फ 2 आदिवासी बताए गए थे, जबकि पूरा गांव आदिवासियों का था। उन्होंने कहा विधानसभा में विधेयक आएगा, राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद गजट प्रकाशन होगा। हम ये भी देखेंगे कि कहीं फिर से ये मामला कोर्ट में चला जाए फिर से कोई अड़ंगा न आ जाए, 32 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था सिस्टम में आ जाए तभी हम यहां से हटेंगे।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…