• November 29, 2022

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में बघेल-सिंहदेव साथ-साथ…

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में बघेल-सिंहदेव साथ-साथ…

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में बघेल-सिंहदेव साथ नजर आ

ट्राईसिटी एक्सप्रेस

इन दिनों मध्यप्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ के 360 कांग्रेस नेताओं की टीम भी सहयात्री बनी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनकी कैबिनेट का लगभग हर सदस्य, निगम-मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पदाधिकारियों ने शनिवार को खरगोन जिले के उमरिया चौकी में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को ज्वाइन किया। यही वह मौका था जबकि लंबे समय बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा मंत्री टी.एस. सिंहदेव, जिन्हें एक समय जय-वीरू की जोड़ी के रूप में जाना जाता था, साथ नजर आए। प्रदेश कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता इंदौर के बलवाड़ा तक राहुल गांधी के साथ-साथ चले। इस दौरान महू में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म स्थली पर छत्तीसगढ़ से ले जाए गए मिट्टी-पानी से पौधा रोपण किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता राहुल गांधी के साथ थोड़ी-थोड़ी देर तक चलते रहे। यहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पदयात्रा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री महू की जनसभा के बाद इंदौर होकर गुजरात के भावनगर रवाना हो गए।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…