• November 29, 2022

राम सेतु की याद दिलाता 50 हजार से ज्यादा बांस से बना कंबोडिया का ये पुल

राम सेतु की याद दिलाता 50 हजार से ज्यादा बांस से बना कंबोडिया का ये पुल

 

“राम सेतु” की याद दिलाता है 50,000 बांसों से बना यह अद्भुत पुल

ट्राईसिटी एक्सप्रेस
==================================
■ इस पुल से गुजरते हैं ट्रक और गाड़ियां
■ हर साल इसे बनाया जाता है दोबारा
■ इस पुल के इस्तेमाल पर देने पड़ते हैं 2 रुपये
————————————–
दुनिया में अलग-अलग तरह के पुल हैं। कुछ प्रकृति की मदद से बने हैं, तो कुछ इंसानों के दिमाग की ऊपज हैं। हालांकि, इन पुलों ने इंसानों की जिंदगी को आसान बनाने का काम किया है। वाल्मिकी की ‘रामायण’ में भी जब भगवान राम, पत्नी सीता को रावण से बचाने के लिए लंका पर चढ़ाई करते हैं, तो अपनी सेना के लिए लंका तक पत्थरों की मदद से एक सेतू का निर्माण करवाया था, जिसे ‘राम सेतु’ कहा जाता है।

कंबोडिया में एक ऐसा ही ब्रिज है, जो इस सेतु की याद दिलाता है। हालांकि, उसे बांसों की मदद से बनाया गया है। इस 3,300 फीट लंबे पुल को 50 हजार बांसों की मदद से पानी में खड़ा किया गया है, जो दिखने में बेहद अद्भुत लगता है।

हर साल इसे बनाया जाता है दोबारा
———————–
बरसात के मौसम से ठीक पहले, स्थानीय लोग इस पुल को तोड़ देते हैं। ताकि‍ नदी में आने वाली बाढ़ इसमें लगे बांसों को बहा ना ले जाए। यह लोग ब्रिज के सभी बांसों को संभालकर रखते हैं। मौसम सही हो जाने के बाद हर साल वह इसे उन्हीं बांसों से दोबारा बनाते हैं। ऐसा हर साल किया जाता है। हालांकि, कंबोडिया में हुए गृह युद्ध के दौरान इस पुल को नहीं तोड़ा गया था। उस समय मजबूती से खड़ा रहा था।

इस पुल से गुजरते हैं ट्रक और गाड़ियां
———————–
यह पुल भले ही बांस के डंडों से बनाया गया हो। लेकिन इसकी मजबूती का सबूत इससे गुजरने वाले साइकिल, कार, मोटरसाइकिल और ट्रक देते हैं। बता दें, यह पुल मेकांग नदी पर बना है, जो कोह पेन के एक हजार परिवारों को काम्पोंग चम शहर से जोड़ता है।

इस पुल के इस्तेमाल पर देने पड़ते हैं पैसे
———————–
यह पुल निशुल्क नहीं है। इससे गुजरने के लिए स्थानीय लोगों को करीब 2 रुपये देने पड़ते हैं। जबकि विदेशी पर्यटकों से इसका 40 गुना लिया जाता है। अगर आपको यह ब्रिज देखना है, तो अप्रैल महीने में कंबोडिया हो आइए। और हां, जब यह ब्रिज हटा दिया जाता है, तो लोग नाव की मदद से एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं।
———–
पीएमओ इंडिया


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…