• November 29, 2022

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में बौखलाहट और घबराहट का माहौल, राहुल देश भर में जगा रहे हैं नई उम्मीद : वोरा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में बौखलाहट और घबराहट का माहौल, राहुल देश भर में जगा रहे हैं नई उम्मीद : वोरा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में बौखलाहट और घबराहट का माहौल, राहुल देश भर में जगा रहे हैं नई उम्मीद : वोर
ट्राईसिटी एक्सप्रेस
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ अतिथि यात्री के रूप में शामिल होकर लौटे हैं। जिसके बाद उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला किया है। वोरा ने कहा कि जनता का ध्यान अब भटकाया नहीं जा सकता लोग महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी संपत्तियों को लगातार बेचे जाने की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि विभाजवादी राजनीति के खिलाफ
भारत की सबसे पुरानी और बड़ी राजनितिक पार्टी भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है। राहुल गांधी के द्वारा 7 सितम्बर 2022 को तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी शहर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। तकरीबन 12 राज्यों से 3570 किमी लंबी यात्रा देश को विभाजनकारी राजनीति से सावधान करने एवं मूल मुद्दों पर लाने के लिए की जा रही है।भारत जोड़ो यात्रा समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने हेतु शुरू की गई है। यात्रा के तहत कांग्रेस चाहती है की देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के प्रति अभियान छेड़कर लोगों को इन सभी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाए। यात्रा के शुरू होने के बाद से ही देश के लाखों लोग यात्रा से जुड़ चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति के विरुद्ध आवाज उठाती है। यात्रा सभी भारतीयों को मिलकर चलने हेतु आमंत्रित करती है और कहती है भारत देश हम सबका है। भारत जोड़ो यात्रा हम सबकी है। देश से प्रेम रखने वाले एवं विविधता में एकता पर विश्वास रखने वाले कई समाजसेवी एवं गैर कांग्रेसी विभूतियां भी लगातार राहुल गांधी की यात्रा में हिस्सा ले रही हैं। जिससे भाजपा में बौखलाहट और घबराहट का माहौल है। देश की जनता राहुल गांधी में नया नेतृत्व देख रही है। जनता के मूल मुद्दे हमेशा कांग्रेस उठाती रही है। यात्रा पूर्ण होने पर देश में नई ऊर्जा का संचार होना निश्चित है जिन भी राज्यों से यात्रा गुजर रही है स्वस्फूर्त ढंग से लोग भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। राहुल जी का संदेश अब हर राज्य में हर बूथ तक पहुंचाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यात्रा में मीन मेख निकालने और अनर्गल बयानबाजी करने की जगह विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल को देश भर में अपनाना चाहिए। जिससे गांव गरीब किसान सर्वहारा वर्ग को राहत मिल सके।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…