• November 29, 2022

रोमन पार्क में बिना अनुमति स्वीमिंग पूल बना दिया, ठाकुर पाना ठेला के आसपास कचरा फैला मिला, जांच शुरू

रोमन पार्क में बिना अनुमति स्वीमिंग पूल बना दिया, ठाकुर पाना ठेला के आसपास कचरा फैला मिला, जांच शुरू

ट्राईसिटी एक्सप्रेस

प्रशिक्षु आईएस लक्षमण तिवारी ने अब होटलों की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद से पूरे शहर के होटल संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकांश जगहों पर नियम-कायदों को ताक पर काम किया जा रहा है। सोमवार की रात तिवारी पूरे निगम अमले के साथ पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी किनारे बने रोमन पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने भवन अनुज्ञा, गुमाश्ता लाइसेंस, निगम के टैक्स, रेस्टोरेंट लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की। खबर है कि रोमन पार्क में बिना अनुमति स्वीमिंग पूल का निर्माण किया गया है, इस संबंध में निगम ने संचालक से दस्तावेजों की मांग की है।

निगम की टीम ने इसके अलावा आसपास के अन्य जगहों पर भी दुकान और होटलों की जांच की। निगम की टीम ने ठाकुर पाना ठेला और रेस्टोरेंट की भी जांच की। साथ ही लापरवाही व अनियमितता मिलने पर जुर्माना कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सभी जगहों के दस्तावेज मांगे गए। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया। प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के अलावा जांच टीम में कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,दुर्गेश गुप्ता, शिव शर्मा, शुभम गोईंर सहित अन्य मौजूद रहें। आयुक्त ने कहा अधूरे दस्तावेजो वाले होटलों की जांच होगी।

स्टेशन के सामने के होटल और ढाबों की भी होगी जांच

पिछले लंबे समय से रेलवे स्टेशन दुर्ग के सामने होटल संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत भी की जा रही, इसके बाद भी अनदेखी होते रही है। नए आयुक्त के आने के बाद एक बार पुन: कार्रवाई की उम्मीद जागी है। इस क्षेत्र में देर रात कर बार और ढाबे भी खुले रहे हैं, जहां बेहद गंदगी की आलम है। वहीं एक शराब दुकान का भी संचालन हो रहा है।

इन बड़े होटलों की जांच की तैयारी

होटल सागर, वाणी लॉज,होटल एवन, प्रिया राज, कुणाल, पारख होटल, होटल एवलॉन, होटल मालवा,  होटले कैम्बिन, फोर सीजन, शीला होटल सहित अन्य सभी प्रमुख होटलों पर जांच की तैयारी है। आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर जांच शुरू की गई थी। इसके बाद से लगातार अनियमितता सामने आ रही है, जिस पर नोटिस जारी किया जा रहा है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…