• November 29, 2022

सफाई व कचरे प्रबंधन में दुर्ग निगम को देश में मिला नंबर वन,महापौर एवं आयुक्त एवं स्वास्थ्य प्रभारी होंगे आज दिल्ली रवाना:

सफाई व कचरे प्रबंधन में दुर्ग निगम को देश में मिला नंबर वन,महापौर एवं आयुक्त एवं स्वास्थ्य प्रभारी होंगे आज दिल्ली रवाना:

-सफाई व कचरे प्रबंधन में दुर्ग निगम को देश में मिला नंबर वन,महापौर एवं आयुक्त एवं स्वास्थ्य प्रभारी होंगे आज दिल्ली रवाना

-ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में दुर्ग को मिला ( CII 3 R) सीआईआई 3 आर अवार्ड्स

ट्राईसिटी एक्सप्रेस

नगर निगम दुर्ग एक बार फिर देश में अपनी उपलब्धि को लेकर के देश व प्रदेश में चर्चा है, नगर निगम को कचरा प्रबंधन में एक बार फिर शानदार कामयाबी मिली है इस बार सीआईआई थ्रीआर अवार्ड 2022 से नगर निगम को नवाजा गया है. जिसके लिए आज महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकर ऒर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर 30 नवबंर को सीआईआई 3 आर अवार्ड लेने शाम को जायेगे दिल्ली। महापौर एवं आयुक्त ने कहा रंग लाई कर्मचारियों की मेहनत ये अवार्ड शहरवासियों व स्वच्छता दीदियों को समर्पित। बता दे कि आज 30 नवंबर 2022 दिन बुधवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे से 9.00 बजे के बीच क्रिस्टल बॉलरूम, होटल ललित, नई दिल्ली में अवॉर्ड आयोजित कार्यक्रम में महापौर व आयुक्त को यह सम्मान ग्रहण करेंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकार ने कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए कई टिप्स दिए थे जिनकी बदौलत दुर्ग निगम को एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा है कि आने वाले सालों में नगर निगम एक बार फिर बेहतर मेहनत करते हुए रैंकिंग में प्रथम स्थान पर होगा।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…