• December 3, 2022

मोबाइल छोड़िए किताब पढ़िए, पटना में विश्व स्तरीय किताब मेला, जहां ऐतिहासिक पुस्तकों का संग्रह

मोबाइल छोड़िए किताब पढ़िए, पटना में विश्व स्तरीय किताब मेला, जहां ऐतिहासिक पुस्तकों का संग्रह

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज़

सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सीआरडी) द्वारा आयोजित पटना पुस्तक मेला शुक्रवार से गांधी मैदान में शुरू होगा। इस साल मेला परिसर में बने ब्लॉक का नाम बिहार के ऐतिहासिक शहरों के नाम से रखा गया है। मोबाइल छोड़िए किताब पढ़िए थीम पर आयोजित इस मेले में देश के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार, लेखक, कवि और पत्रकार आ रहे हैं।

तीन सालों से यह पुस्तक मेला विभिन्न कारणों से आयोजित नहीं हो रहा था। पुस्तक मेला की तैयारी अब अन्तिम चरणों में है। ज्ञान एवं संस्कृति का महाकुंभ पटना पुस्तक मेला 2 से 13 दिसम्बर तक गांधी मैदान में होने जा रहा है।

इस बार मुख्य प्रवेश द्वार का नाम पाटलिपुत्र द्वार रखा गया है। मुख्य मंच बोधगया मंच, प्रशासनिक भवन का नाम राजगृह प्रशासनिक भवन, सेमिनार हॉल का नाम नालंदा रखा गया है। इस बार मेला परिसर में तीन प्रखंड होंगे, जिनके नाम क्रमश: सीतामढ़ी ब्लॉक, मधुबनी ब्लॉक, भागलपुर ब्लॉक रखा गया है।

मेले के संयोजक अमित झा ने बताया कि पटना पुस्तक मेला में कई सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। इसके अंतर्गत बच्चों महिलाओं, संस्कृतिकर्मियों और साहित्यकारों के लिए विविध कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि विशेषकर बच्चों के लिए क्विज कांटेस्ट का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम लेट्स इंस्पायर बिहार के द्वारा किया जा रहा है। स्टेट हेल्थ सोसाइटी के द्वारा मेला में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

झा ने कहा कि पटना पुस्तक मेला में शब्द साक्षी, जनसंवाद और गुफ्तगू कार्यक्रम का आयोजन होगा। मेला परिसर में प्रतिदिन नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। बिहार की विविध भाषाओं के अंर्तगत सर्वभाषा कवि गोष्ठी का आयोजन होगा।

पुस्तकों का यह संसार करीब सत्तर हजार वर्गफुट में बसा होगा। इसमें प्रमुख रूप प्रभात प्रकाशन, राजकमल, वाणी प्रकाशन, प्रतियोगिता दर्पण, नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज, मिन्हाज पब्लिकेशन, मर्कजी मर्तबा इस्लामी पब्लिशर्स, साहित्य अकादमी, जनगणना कार्य निदेशालय बिहार गृह मंत्रालय भारत सरकार, ओसवाल सहित कई प्रकाशन की किताबें उपलब्ध होंगी।

(आईएएनएस)


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…