• December 5, 2022

हाइवे पर बेतरतीब खड़े कर दी ट्रक, पीछे आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, स्मृति नगर भिलाई पुलिस चौकी में पदस्थ एसआई युवराज देशमुख की मौत

हाइवे पर बेतरतीब खड़े कर दी ट्रक, पीछे आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, स्मृति नगर भिलाई पुलिस चौकी में पदस्थ एसआई युवराज देशमुख की मौत


राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में हुई घटना, रविवार रात 12 बजे मौत

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मुंबई हावड़ा मुख्य सड़क मार्ग में राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में स्मृति नगर भिलाई पुलिस चौकी में पदस्थ उपनिरीक्षक युवराज सिंह देशमुख की मौत हो गई। मृतक राजनांदगांव के रहने वाले हैं। स्मृति नगर से ड्यूटी खत्म कर वे अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान घटनास्थल पर खड़ी एक ट्रक को उन्होंने पीछे से टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल युवराज सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया  जहां रात करीब 12:00 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवराज देशमुख नियमित रूप से मोटरसाइकिल से ही राजनांदगांव से भिलाई आना-जाना कर रहे थे। घटना की जानकारी के बाद दुर्ग के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 


Related News

बेमेतरा में समर्थ गुरु–2026 का आयोजन, 450 से अधिक शिक्षकों ने लिया आधुनिक एवं दक्षता आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण

बेमेतरा में समर्थ गुरु–2026 का आयोजन, 450 से अधिक शिक्षकों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन, जिला बेमेतरा एवं समाधान महाविद्यालय, बेमेतरा के संयुक्त…
कंपनी द्वारा टावर लगाने के विरोध में वार्ड नंबर 8 के वार्ड वासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की शिकायत

कंपनी द्वारा टावर लगाने के विरोध में वार्ड नंबर 8 के वार्ड…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कंपनी द्वारा टावर लगाने के विरोध में वार्ड नंबर 8 के वार्ड वासियों ने…
मक्के का घटिया बीज थमाया, फसल हुई बर्बाद तो किसान पहुंचे कलेक्टोरेट

मक्के का घटिया बीज थमाया, फसल हुई बर्बाद तो किसान पहुंचे कलेक्टोरेट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुधीर कुमार ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर निवासी ग्राम बैजलपुर ने जिला कलेक्टर से शिकायत की:…