• December 7, 2022

बनारस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाही होंगे शंकराचार्य यूनिवर्सिटी भिलाई के वीसी

बनारस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाही होंगे शंकराचार्य यूनिवर्सिटी भिलाई के वीसी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सदानंद शाही शंकराचार्य यूनिवर्सिटी भिलाई  के कुलपति होंगे। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किये जाने पर उन्हें लेकर पहले बवाल हो चुका है। अब निजी विश्वविद्यालय में उन्हें कुलपति बनाया गया है।
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के प्रोफेसर रहे डॉ. सदानंद शाही भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति होंगे। राज्यपाल अनुसूईया उइके ने उनकी नियुक्ति के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। प्रोफेसर शाही को 2017 में बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का भी कुलपति नियुक्त किया गया था। विवाद के बाद वह आदेश रद्द हो गया था।

प्रो. सदानंद शाही की नियुक्ति पर 2017 में बड़ा बवाल हुआ था। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के ही एक पूर्व छात्र ने प्रो. शाही के खिलाफ राजभवन को शिकायत भेजी थी। इसमें कहा गया था कि वे कुलपति नियुक्त होने की योग्यता नहीं रखते हैं। उसके आधार पर राजभवन ने एक तीन सदस्यीय समिति बनाकर जांच सौंपी थी। एनएसयूआई और कांग्रेस ने इसे साजिश बताते हुए प्रो. शाही के समर्थन में कैंपस में प्रदर्शन तक किया था। बाद में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जुलाई 2017 में राजभवन ने प्रो. शाही की नियुक्ति रद्द कर दिया था।

प्रो. सदानदं शाही BHU में भोजपुरी अध्ययन केंद्र के संस्थापक और संयोजक हैं। उन्होंने हिन्दी की भक्ति काव्य परंपरा पर विस्तृत अध्ययन-लेखन किया है। संत कबीरदास, रैदास और पल्टूदास पर उनका काम बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने साखी, भोजपुरी जनपद, कर्मभूमि और दीक्षा नाम की पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। वह साऊथ एशिया इंस्टिट्यूट हाईडेलबर्ग जर्मनी में फेलो रहे हैं और इटली के तूरिनो यूनिवर्सिटी में व्याख्यान व कविता पाठ कर चुके हैं।


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…