• December 8, 2022

खाड़ी में सिस्टम, असर से दुर्ग सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार

खाड़ी में सिस्टम, असर से दुर्ग सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र के बुधवार शाम तक चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी से सटे हुए दबाव एक गहरे दबाव में बदल गया और कराईकल से लगभग 770 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और चेन्नई से लगभग 830 किमी दक्षिण-पूर्व में 05.30 घंटे पर केंद्रित हो गया। इस कम दबाव के क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ सकता है।

गहरे दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 7 दिसंबर की शाम के आसपास एक चक्रवाती तूफान में धीरे-धीरे तेज होने और 8 दिसंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, यह अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और इससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि अगले तीन दिनों में प्रकाशम, एसपीएसआर नेल्लोर और तिरुपति जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 8 दिसंबर से तट के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि प्रभावित होने वाले जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। आईएमडी ने मछुआरों को दक्षिण आंध्र तट-तमिलनाडु तटों पर शनिवार तक मछली पकड़ने नहीं जाने की चेतावनी दी है। किसानों को कृषि कार्य में भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

(आईएएनएस)


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…