• December 8, 2022

वीरान पड़े प्रदेश में बनाए गए सैकड़ों गौठान, मचांदुर में 40 ट्रैक्टर से ज्यादा पैरावट जलकर राख

वीरान पड़े प्रदेश में बनाए गए सैकड़ों गौठान, मचांदुर में 40 ट्रैक्टर से ज्यादा पैरावट जलकर राख

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मचांदुर पुलिस चौकी अंतर्गत मचांदुर के गौठान में पशुओं के लिए पैरा दान किया गया था, जिसमें अचानक आग लग गई। आग तेजी से पैरावट में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास भी हुआ, लेकिन पैरावट जलकर राख हो गया।
दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में गौठान का निर्माण किया गया है। इस पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं, लेकिन गौठान का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। न ही बेहतर तरीके से देखरेखे की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के गौठान उजाड़ हो चुके हैं। वहीं शहरी क्षेत्र के गौठान में घुमंतू मवेशियों को रखने में उपयोग में लाया जा रहा है, जिन्हें चारा तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। सामाजिक संस्थाओं से लगातार अपील की जा रही है, लेकिन संस्थाएं कुछ समय संचालन के बाद चारा भी उपलब्ध कराना बंद कर दे रहे हैं। इसके अलावा गौठान का कई कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है।

गोबर खरीदी के एवज में किसानों को राशि का भुगतान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 से 30 नवम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.31 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4.62 करोड़ रुपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की।
गौठान समितियों को 1.28 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इधर महिला समूहों के खाते में 1.93 करोड़ रुपए की लाभांश राशि अंतरित की गई। गोबर विक्रेताओं को अब तक 188 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 170.05 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। पिछले पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया गया है। गोबर विक्रेताओं को 4.62 करोड़ रुपए की राशि में से 2.88 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.74 करोड़ रुपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…