• December 8, 2022

पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर महादेव एप से सट्‌टा खिलाने वाला दीपक नेपाली गिरफ्तार, 151 की कार्रवाई कर भेजा गया जेल

पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर महादेव एप से सट्‌टा खिलाने वाला दीपक नेपाली गिरफ्तार, 151 की कार्रवाई कर भेजा गया जेल

पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर महादेव एप से सट्‌टा खिलाने वाला दीपक नेपाली गिरफ्तार, 151 की कार्रवाई कर भेजा गया जेल
ट्राईसिटी एक्सप्रे। न्यूज
भिलाई निवासी दीपक सिंह उर्फ दीपक नेपाली को पुलिस ने पकड़ा। उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। नेपाली के विरुद्ध जिले के कई थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। महादेव सट्टा एप के संचालक रवि उप्पल से वह लगातार संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक नेपाली भारत के कई बड़े शहरों और राज्यों में महादेव एप के जरिए सट्‌टा ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद नेपाली का नाम मामले में सामने आया। पश्चिम बंगाल की बैरकपुर पुलिस नेपाली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए दुर्ग पुलिस से सहयोग मांगा था। इसी को देखते हुए पुलिस ने दीपक नेपाली बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
10 से ज्यादा पैनल कर रहा था ऑपरेट
पुलिस ने बताया कि नेपाली 10 से ज्यादा पैनल ऑपरेट कर रहा था। इसके लिए उसने दुर्ग और भिलाई के युवा लड़कों से संपर्क साधा और इस गोरखधंधे से जोड़ लिया। उनकी मदद से नेपाली कलकत्ता 4, नागपुर 1, बिहार 1, झारखंड के गड़वा में 1 और पूना में 2 पैनल चल रहा था।
हॉफ मर्डर, लूट और डकैती जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज
नेपाली सिर्फ महादेव ऑनलाइन सट्टा के अलावा प्राणघातक हमला, लूट, डकैती समेत कई गंभीर मामले में आरोपी है। उसके विरुद्ध दुर्ग पुलिस ने अपराध दर्ज कर रखा है। गांजा और शराब की तस्करी का भी आरोपी है।
रवि उप्पल और पुलिस कर्मियों से भी संपर्क में
नेपाली के पुलिस विभाग में पदस्थ अफसरों और जवानों से भी संपर्क थे। इसके अलावा महादेव एप के मास्टर माइंड रवि उप्पल से भी उसकी दोस्ती है। अब इस खुलासे के बाद दुर्ग पुलिस इन सभी पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। ताकि विभाग में बैठे महादेव एप के संपर्कों को भी खत्म किया जा सके।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में हर मंगलवार बंद रहेंगी दुकानों, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में हर मंगलवार बंद रहेंगी दुकानों, व्यापारियों ने लिया निर्णय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…