• December 9, 2022

पार्टी हाईकमान की पहली पसंद बने भूपेश, मोदी और अमित शाह भी कर रहे पसंद

पार्टी हाईकमान की पहली पसंद बने भूपेश, मोदी और अमित शाह भी कर रहे पसंद

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक सशक्त नेता के रूप में देश में उभरे हैं। भूपेश पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे दिवंगत मोतीलाल वोरा के बाद प्रदेश के पहले ऐसे कांग्रेस लीडर बन गए हैं, जिन्हें एआईसीसी में लगभग सभी शीर्ष नेतृत्व पसंद कर रहा है। भूपेश बघेल की स्पष्टवादिता उन्हें देश में एक स्थापित नेता के रूप में पहचान दिला रही है। भूपेश इस समय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ही नहीं विरोध खेमे में भी पसंद किए जा रहे हैं। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम से कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी पसंद कर रहे हैं। इसके चलते छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं की वे आंखों की किरकिरी बने हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद 5 उपचुनाव हो चुके हैं। इन सभी में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। इसके साथ ही इस समय प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। बीजेपी के 14, जेसीसी के 3 और बीएसपी के 2 विधायक हैं। चित्रकूट, दंतेवाड़ा, मरवाही, खैरागढ़ और अब भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने एक बार फिर भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। इधर भूपेश का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक कद बढ़ रहा है। आगामी दिनों में उन्हें कांग्रेस में एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। राजनीतिक विशलेषकों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव में भूपेश एक बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस बात को कह चुके हैं। वर्तमान में भूपेश को हिमाचल प्रदेश में सभी जीते हुए विधायकों से बात कर किसी एक नाम पर सहमति बनाने कहा गया है। ताकि हिमाचल में एक अच्छा नेतृत्व मिल सके। ताकि पांच सालों तक स्थिर और मजबूत सरकार का गठन हो सके। इसके बाद से भूपेश शिमला में ही जमे हुए हैं। वे लगातार विधायकों से बात भी कर रहे हैं। इधर छत्तीगढ़ में 15 साल सत्ता से बाहर रहने के दौरान भूपेश पीसीसी चीफ भी रहे। उनके नेतृत्व में ही पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए। 90 में से 67 सीट जीत कर सरकार बनाई और पिछले 4 साल में 5 उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त दी। इसके अलावा पहली बार छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज किया। ये सारे रिकॉर्ड सीएम भूपेश बघेल को पार्टी में टॉप तक लेकर जा रही है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में भूपेश का व्यापक जनाधार है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच उनकी गहरी पैंठ है। वे एक-एक कार्यकर्ता को नाम से जानते हैं। इस वजह से लगातार कांग्रेस का ग्राफ लगातार छत्तीसगढ़ में बढ़ा है। आगामी विधानसभा में कांग्रेस को इसका फायदा मिलता भी नजर आ रहा है। इधर बीजेपी के नेता उनकी छत्तीसगढ़िया छवि व ठेठपन को लेकर चिंतित है। उनका तोड़ निकालने की जुगत में वे लगातार मंथन कर रहे हैं।

कार्गो की सुविधा और 25 हजार करोड़ की सौगात लाने में सफल रहे भूपेश

भूपेश बघेल अपने विपक्षियों को साधने में भी सफल रहे हैं। उन्होंने तीन वर्ष पहले परिवहन मंत्री गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश की सड़कों और फ्लाई ओवर के लिए करीब 25 हजार करोड़ की राशि लाई। इसके अलावा प्रदेश में कार्गों की सुविधा शुरू कराने में वे सफल रहे। इससे हवाई जहाज में लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा के साथ राज्य सरकार को आर्थिक रूप से फायदा पहुंचा। अमित शाह ने दौरे के दौरान भूपेश के घर जाने की इच्छा जताई थी। पारंपरिक आयोजनों की अमित शाह ने प्रशंसा भी की थी। इसके अलावा नक्सली मुवमेंट पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र से लगातार मदद राज्य सरकार को भूपेश की वजह से मिलते रही है। प्रदेश के गोबर खरीदी और उसके उपयोग के मॉडल को प्रधानमंत्री स्वयं पसंद कर चुके हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश में इसे शुरू किया गया है।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…