• December 11, 2022

पद्मनाभपुर निवासी उद्योगपति अनिल और नलिन लुनिया के घर में रखे 2 सिलेंडर फटे, 500 मीटर तक हुआ असर

पद्मनाभपुर निवासी उद्योगपति अनिल और नलिन लुनिया के घर में रखे 2 सिलेंडर फटे, 500 मीटर तक हुआ असर

पद्मनाभपुर निवासी उद्योगपति अनिल और नलिन लुनिया के घर में रखे 2 सिलेंडर फटे, 500 मीटर तक हुआ असर
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग के पद्मनाभपुर निवासी उद्योगपति अनिल लुनिया और नलिन लुनिया के निवास में रखे दो सिलेंडर शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे फट गए। इसके चलते लुनिया निवास के कार्यालय में भीषण आग लग गई। इससे दस्तावेज और अन्य सामान जलकर राख हो गए। बताया गया है कि दो सिलेंडर ब्लास्ट हुए। इसके असर से 500 मीटर से ज्यादा की दूरी पर असर देखा गया। आनंद खंडेलवाल और अजय वर्मा के निवास में भी ब्लास्ट का असर हुआ। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लगी आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के बाद विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतीश समर्थ, उद्योगपति लोकेश सोलंकी सहित अन्य मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक दफ्तर के पीछे एक किचन है। वहां 5 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। इसमें से एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे पहले की घर के लोग कुछ समझ पाते दूसरा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। नलिन छत्तीसगढ़ कॉलेज के डायरेक्टर और जाने माने उद्योगपति हैं। उनका घर और दफ्तर दोनों पद्मनाभपुर में अगल-बगल स्थित है। दो गैस सिलेंडर फटने से आग घर और दफ्तर में फैल गई। बताया जा रहा है कि इससे दफ्तर में रखे कई जरूरी दस्तावेज भी जलकर राख हो गए हैं। वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…