• December 12, 2022

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी रायपुर में, फंडिंग को लेकर माथापच्ची शुरू

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी रायपुर में, फंडिंग को लेकर माथापच्ची शुरू

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी रायपुर में, फंडिंग को लेकर माथापच्ची शुरू
ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार छत्तीसगढ़ के रायपुर में होना तय किया गया है। एआईसीसी ने इसकी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी को दी है। बैठक फरवरी माह में होगी। कांग्रेस का यह 85 वां अधिवेशन है। इसमें पूरे कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेतागण जुटेंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़के, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अधिवेशन में शामिल हो सकते हैं। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन की फंडिंग को लेकर अभी से माथापच्ची हो रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। इसेे देखते हुए ही पार्टी हाईकमान ने छत्तीसगढ़ में अधिवेशन कराए जाने का निर्णय लिया है। वीवीआईपी, वीआईपी के ठहरने से लेकर अन्य इंतजाम किए जाने हैं। इसके अलावा उपयोग में लाए जाने वाले वाहन, खानापान, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों से लेकर प्रचार-प्रसार व अन्य पर फंडिंग को लेकर चर्चा शुरू गई है। सामान्य तौर पर ऐसे आयोजनों में सरकारी तंत्र का भी धड़ल्ले से उपयोग होते रहा है अब देखना यह है कि इस अधिवेशन में क्या कुछ होता है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…