• December 14, 2022

महापौर धीरज बाकलीवाल का ब्लड प्रेशर नार्मल निकला

महापौर धीरज बाकलीवाल का ब्लड प्रेशर नार्मल निकला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-स्वास्थ्य शिविर में महापौर ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई

दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने पंचशील नगर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में जांच कराई। इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर नार्मल निकला। भागम भाग इस समय में वे पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्होंने शहर के लोगों से भी नियमित रूप से जांच कराने की अपील की। मोबाइल यूनिट के निरीक्षण के दौरान विधायक अरुण वोरा, एमआईसी अब्दुल गनी, संजय कोहले, हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया, कार्यपालन प्रमोद दुबे,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली  मौजूद थे। विधायक और महापौर ने हितग्राहियो से बात की। हितग्राहियो ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की इस योजना की जमकर तारीफ करते हुए कहा मोबाइल यूनिट में जांच व इलाज की रिपोर्ट के लिए इंतज़ार नही करना पड़ता है। तुरन्त रिपोर्ट मिल जाती है, निशुल्क इलाज, जांच हो जाता है। निरीक्षण के दौरान विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने चिकित्सकों से दवाइयों के स्टॉक की तथा किस प्रकार की दवाइयों का वितरण अधिक किया जा रहा है। उसकी जानकारी ली। उन्होंने लैब परीक्षण के उपरांत जितनी शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध हो कराने को कहा। ताकि रिपोर्ट के आधार पर बीमारी के कारणों का पता चल सके और शीघ्र उपचार भी हो सके व समय पर दवाइयां भी दी जा सके। इससे मरीजों की शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना बढ़ेगी। उन्होंने सिस्टम और बैठक व्यवस्था समुचित तरीके से करने के निर्देश दिए तथा कहा कि चिकित्सीय स्टॉफ अपने निर्धारित समय पर शिविर में मौजूद होवे। स्वास्थ्य शिविर में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के लिए इंतजार की आवश्यकता नहीं, स्वास्थ्य शिविर में शुगर, हिमोग्लोबिन, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी, प्लेटलेट्स ब्लड ग्रुपिंग एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए रक्त परीक्षण कराने के उपरांत कुछ ही समय में मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है। रक्त परीक्षण उपरांत बहुत अधिक समय तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। उल्लेखनीय है कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों के अलावा लैब टेक्नीशियन भी उपलब्ध है, जो लैब में टेस्ट कर इसकी रिपोर्ट मरीजों को शीघ्र उपलब्ध करने का कार्य कर रहे है।मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में अब तक 1 लाख 92 हज़ार लोगों ने अपना इलाज कराया है। निगम दुर्ग में चार मोबाइल मेडिकल यूनिट शहर के स्लम क्षेत्र में संचालित हो रही है! प्रतिदिन अलग-अलग स्लम क्षेत्रों में किया जा रहा है।

 


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…