• December 14, 2022

विकास कार्यों की लेटलतीफी पर नाराज हुए महापौर

विकास कार्यों की लेटलतीफी पर नाराज हुए महापौर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महापौर धीरज बाकलीवाल ने मंगलवार को डाटा सेंटर में अधिकारियों की क्लास लगाई। बैठक में आयुक्त लक्ष्मण तिवारी भी मौजूद थे। बैठक में निर्माण कार्य में धीमी गति होने पर इंजीनियर व ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त की। कार्य की गति बढाने व कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। प्रमुख एवं वार्डो के भीतरी क्षेत्र सडक निर्माण कार्यो की भी समीक्षा की गई। महापौर ने कहा कि बचे हुए कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के साथ ही ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, नगर चौपाटी, सड़क चौड़ी करण सहित निर्माणधीन भवन, सीमेंटीकरण कार्य, कार्य नाली निर्माण कार्य आंगनबाड़ी भवन जैसे अधूरे कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि कार्यो के प्रति ठेकेदारों द्वारा धीमी व समय अवधि पर कार्य पूर्ण नही किये जाने वाले ठेकेदारों को हटाए। उसके जगह दूसरे ठेकेदारों को कार्य दे। बैठक में छोटे-बड़े सभी विकास निर्माण कार्यो की गहराइयों से समीक्षा की गई।उन्होंने कहा कि क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी कार्यो की विस्तार से समीक्षा करें। महापौर ने कहा कि कार्यो को पेंटिंग में न रखें, प्रगतिरत कार्यो को तेज गति से करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए कार्यो पर लापरवाही न करें। बैठक में एमआईसी अब्दुल गनी, संजय कोहले सहित निगम अधिकारी मौजूद थे।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…