• December 14, 2022

सौम्या से पूछताछ पूरी, कोर्ट ने भेजा जेल, 21 बेनामी संपत्ति का खुलासा

सौम्या से पूछताछ पूरी, कोर्ट ने भेजा जेल, 21 बेनामी संपत्ति का खुलासा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कोल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। उन्हें अब 19 दिसंबर तक जेल में रहना होगा।

सौम्या चौरसिया की रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां दोनों पक्ष के वकीलों की जिरह के बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया।

आपको बता दें सौम्या चौरसिया को ईडी ने 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ईडी ने तीन बार रिमांड में लेकर उनसे पूछताछ की। सौम्या चौरसिया के अलावा इस मामले में IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल रायपुर जेल में बंद हैं।

इससे पहले ED ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की 152.31 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर दिया है। जिसमें  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया, IAS समीर विश्नोई और कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य दो आरोपी शामिल हैं। सूर्यकांत तिवारी की 65, सौम्या चौरसिया की 21 और समीर विश्नोई की 5 संपत्तियां शामिल है जिसे ईडी ने अटैच किया है।

जिसमें दुर्ग जिले की हिर्री, पोटिया, सेवती में 65 एकड़ कृषि भूमि, रायपुर के रसनी आरंग में 10 एकड़ कृषि भूमि और दुर्ग जिले के ठकुराइन टोला में 12 एकड़ कमर्शियल लैंड औऱ फार्म हाउस शामिल है। इसके अलावा छापे के दौरान बरामद किए गए कैश, ज्वेलरी, प्लाट, फ्लैट और कोल वाशरी भी शामिल है।

आपको बता दें ईडी ने 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में सूर्यकांत तिवारी, उनके रिश्तेदारों, कई IAS अधिकारियों और व्यवसाईयों को यहां छापामार कार्रवाई की थी। मामले में ईडी ने छ्तीसगढ़ में कोल घोटाले औऱ मनी लॉन्ड्रिंग का पर्दाफाश किया था। जांच एजेंसी ने IAS समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। बाद में सूर्यकांत तिवारी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…