• December 16, 2022

प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में, इस साल दुनिया भर के 29 देशों में 115 पत्रकार मारे जा चुके

प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में, इस साल दुनिया भर के 29 देशों में 115 पत्रकार मारे जा चुके

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

इस साल, जनवरी से लेकर अब तक 29 देशों में 115 मीडिया कर्मचारी मारे जा चुके हैं। सबसे ज्यादा मौतें यूक्रेन और मेक्सिको में हुई हैं। ये सबसे खतरनाक जगह हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है।

प्रेस इमबेल कैंपेन (पीईसी) की रिपोर्ट के अनुसार, लैटिन अमेरिका में 39, यूरोप में 37, एशिया में 30, अफ्रीका में 7 और नॉर्थ अमेरिका में 2 पत्रकारों की मौत हुई है। पीईसी की रिपोर्ट की मानें तो, 1992 से 1999 तक पूर्व यूगोस्लाविया में युद्धों के बाद से यूरोप ने पत्रकारों की सुरक्षा में सबसे खराब गिरावट का अनुभव किया है।

24 फरवरी को उक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से अब तक कम से कम 34 पत्रकार मारे गए हैं। मेक्सिको दूसरे स्थान पर है। वहां 17 पत्रकारों की मौत हुई है। इसी तरह से अलग अलग देशो में पत्रकारों को मारा गया। पीईसी के आकंड़ो के अनुसार, 2013 से 2022 तक 1,135 पत्रकार मारे गए, जिससे साबित होता है कि 113 हर साल और 2.2 हर सप्ताह मारे जाते हैं।

 (आईएएनएस)


Related News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य स्तर पर बनाई विशेष पहचान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बेमेतरा दल ने राज्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई से रेडक्रॉस स्थापना सप्ताह की…
कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की सौजन्य भेंट

कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा,…
नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16 रही

नेशनल लोक अदालत में कुल 792401 मामले निराकृत तथा अवार्ड राशि 521467009.16…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं…