• December 17, 2022

सेवा, जतन, सरोकार यही कांग्रेस की भूपेश सरकार का आधार : क्षितिज चंद्राकर

सेवा, जतन, सरोकार यही कांग्रेस की भूपेश सरकार का आधार : क्षितिज चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सेवा, जतन, सरोकार यही कांग्रेस की भूपेश सरकार का आधार : क्षितिज चंद्राकर
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं। इन चार सालों में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने ढेरों काम किए हैं। सेवा, जनता, सरोकार को आधार बनाकर हमारे सबके प्रिय नेता माननीय भूपेश बघेल जी ने काम किया है। इसकी चर्चा आज पूरे देश में बनी हुई है। छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है। जहां 70 प्रतिशत परिवार कृषि पर निर्भर हंैं। ऐसे में हमारे मुख्यमंत्री ने पिछले 4 सालों में करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए न्याय योजना के तहत उपलब्ध कराया। 17 लाख से ज्यादा किसानों को 9270 करोड़ रुपए बांटे गए। यह हमारे किसानों भाइयों का हक था, जिन्होंने खून-पसीने से हमारे लिए अनाज को सींचा। हमारे छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम किया। राजीव न्याय योजना में करीब 16,415 करोड़ रुपए बोनस के रूप में वितरित किए गए, जो कि हमारे किसानों भाइयों को प्रोत्साहन स्वरूप राज्य की कांग्रेस सरकार ने दिया।
गोधन न्याय योजना जिसे 20 जुलाई 2020 में शुरू किया गया। इससे पशु पालकों को आर्थिक मदद मिली। इसके तहत 85.17 क्विंटल गोबर खरीदा गया। 170.34 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। 2.89 पशुपालकों को यह राशि दी गई। इसमें कई महिला समूह भी लाभांवित हुए। निर्धन कन्या विवाह के तहत हमारे राज्य की 3,229 बेटियों का विवाह हमारे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कराया। यह हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुआ। स्वास्थ्य के मामले में हमारे मुख्यमंत्री ने देश-दुनिया में पहचान बनाई। 43 हजार स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 26 लाख जरुरतमंदों का इलाज किया और निशुल्क दवा बांटी। खूबचंद बघेल योजना के तहत 59 लाख गरीब परिवारों को अधिकतम 5 लाख रुपए तक का इलाज उपलब्ध कराया। हमर लैब की सुविधा रायपुर, बालोद, जगदलपुर, बलौदाबाजार, बीजापुर, दुर्ग, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, बलरामपुर, पलारी, पाटन, मानपुर, खरासिया में शुरू किया। जहां 120 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी अंचलों में कैंसर से बचाव के लिए कीमोथेरेपी जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इस समय 51 शहरी और 745 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 3770 उप स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से हर व्यक्ति तक सुगम इलाज पहुंचाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में 4571 वेलनेस सेंटर भी चलाए जा रहे हैं, जहां 12 प्रकार के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में अब जांच और इलाज पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया है। प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर तैयार हो सकें, इसके लिए महासमुंद, कांकेर, कोरबा में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। दुर्ग में चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज तैयार किया गया है। जहां शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। धनवंतरी योजना के तहत 192 मेडिकल काउंटर खोले गए हैं, जहां सस्ते दर पर सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रांडेड कंपनियों की जैनरिक दवाएं यहां उपलब्ध हंै।
प्रदेश में बिजली की उपलब्धता हर गांव तक है। हाफ बिजली योजना के तहत 400 यूनिट तक सिर्फ 50 प्रतिशत ही चार्ज उपभोक्ताओं से लिया जा रहा है। 2500 करोड़ रुपए की बिजली माफ की गई है। यह अपनी तरह की सबसे बड़ी उपलब्ध कांग्रेस सरकार की है। संपूर्ण जल प्रदाय योजना के माध्यम से हर गांव में साफ पहुंचाने राज्य की कांग्रेस सरकार काम कर रही है। 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा इस पर खर्च किए जाने हैं। हर 8 से 10 गांवों में एक फिल्टर प्लाांट बनाकर आसपास की नदियों से पानी लेकर इन गांवों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
मितान योजना शुरू की गई है। इसके तहत अब घर बैठे लोगों के जरुरत के प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे हैं। 5 माह पहले ही इस योजना को शुरू किया गया है। 14 निकायों में 13 प्रकार के प्रमाण पत्र जिसमें जन्म, मृत्यु, विवाह, जाति, दुकान लाइसेंस, आय प्रमाण पत्र घर बैठे ही बनाकर दिए जा रहे हैं। कुटीर उद्योग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उनके उत्पादों को बेचने के लिए सी मार्ट तैयार किए जा रहे हैं। जहां सिर्फ जैविक उत्पादों की बिक्री किया जाना तय किया गया। दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर जैसे शहरों में इसकी शुरुआत भी की जा चुकी है। रोजगार के क्षेत्र में भी राज्य की कांग्रेस सरकार ने काम किया है। इसका असर है कि सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडियन इकॉनामी की सितंबर 2022 को जारी रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ का बेरोजगारी दर प्रतिशत 0.1 प्रतिशत रहा। जबकि भारत के मामले में यह 6.4 प्रतिशत रहा है। कांग्रेस की सरकार में ही मानपुर-मोहला-अंबागढ़, सारंगढ़-बिलईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सक्ती को जिला बनाया गया। आज प्रदेश में 33 जिले हो चुके हैं। इसके अलावा 19 अनुभाग और 77 तहसील भी बनाए गए।
भाजपा की सरकार में जब चिटफंड के चंगुल में पूरा प्रदेश फंस चुका था, उससे कांग्रेस की सरकार ने लोगों को बाहर निकाला। ऐसे 454 मामलों में 619 डायरेक्टरो और मालिकों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें जेल की सलाखों की पीछे पहुंचाया गया। 74 मामलों में करीब 55.64 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। इन संपत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि लौटाने का काम हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। रामगमन पथ तेजी से आकार ले रहा है। लगातार इस पर काम जारी है। इसके अलावा हवाई सेवा के मामले में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कार्गो की सुविधा हमारे शुरू की गई है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार का राजस्व बढ़ेगा।
इस प्रकार हमारे भूपेश बघेल की सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के विकास में काम कर रही है। सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उन्हें, उनके मंत्रियों और कांग्रेस के सभी विधायकों को बहुत-बहुत बधाई, जिनके प्रयासों से ही हमारा छत्तीसगढ़ लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। आने वाले समय में यह और आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ को पूरे देश में एक समृद्धशाली राज्य राज्य के रूप में पहचान मिलेगी।


Related News

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…
राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की मांग

राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दोपहर राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर…
मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही बनी सहमति, बृजमोहन सुनील के लिए अड़े, पुरेन्दर मिश्रा उपर से लगा रहे जोर

मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अर्थात…