• December 18, 2022

दुर्ग जिला जनसंपर्क विभाग ने छत्तीसगढ़ सरकार की गिनाई उपलब्धियां

दुर्ग जिला जनसंपर्क विभाग ने छत्तीसगढ़ सरकार की गिनाई उपलब्धियां

दुर्ग जिला जनसंपर्क विभाग ने छत्तीसगढ़ सरकार की गिनाई उपलब्धियां
ट्राईसिटी एक्सप्रेस
जनसंपर्क विभाग की संभागस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन दुर्ग शहर के राजेंद्र पार्क में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का शनिवार को शहर विधायक अरुण वोरा ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की उपलब्धि का जिक्र है। वोरा ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार ने बीते चार सालों में ऐसी योजनाएं लाई हैं, जिसके माध्यम से आम जनता के जीवन में बेहतरी आई है। उन्होंने बताया कि सोलह हजार करोड़ रुपए की राशि किसानों को बीते चार सालों में न्याय योजनाओं के माध्यम से दी गई है। भूमिहीन किसान योजना के माध्यम से भूमहीन किसानों को भी राशि दी गई है। इंग्लिश मीडियम में बच्चे पढ़ सकें, इसके लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल आरंभ किये गये हैं। ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से तेजी से औद्योगिक विकास हुआ है। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ने वनोपज संग्राहकों के लिए भी बड़ा काम किया। 65 लघु वनोपजों की सरकार खरीदी कर रही है। इनके प्रसंस्करण के लिए केंद्र आरंभ किये गये हैं। यह बहुत अच्छा काम है। इस मौके पर प्रदर्शनी में शासन की उपलब्धियां भी वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाई गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, ज्वाइंट कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, सौरभ शर्मा, नटेश आर सहित जनसंपर्क विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…