• December 19, 2022

मनखे मनखे एक समान:भूपेश बघेल

मनखे मनखे एक समान:भूपेश बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमें मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया है। यह संदेश सभी को एक समान समझना और इसके मुताबिक सत्य निष्ठा से कार्य करने का संदेश है। हम बाबा के संदेशों का पालन कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही संदेश बाबा साहब का भी है, जनगणना के मुताबिक सभी वर्गों को आरक्षण मिले, यह व्यवस्था बाबा साहब ने संविधान में की है। इसके मुताबिक हमने जिलों में तृतीय वर्ग एवं चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियों में आरक्षण की व्यवस्था जनगणना के आधार पर की है।

मुख्यमंत्री ने भिलाई में बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार किसानों मजदूरों की सरकार है और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए गुरु घासीदास जी जैसे महापुरुषों के संदेश का पालन करते हुए सब के विकास के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु घासीदास जी का संदेश था समाज में समता स्थापित करना, उनके इस संदेश को हमने केंद्र में रखा है। किसी के साथ भेदभाव ना हो और सब का समुचित विकास हो, इसी संवैधानिक भावना और महापुरुषों के दिखाए रास्ते के मुताबिक हम कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बाबा साहब का मनखे-मनखे एक समान का संदेश हमारी सामाजिक समरसता के बारे में गहराई से बताता है। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां इसी दिशा में कार्य करती है। अपने संबोधन में नगरी प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सत्य के पालन का संदेश दिया। उनका यह संदेश सबके लिए मार्गदर्शक है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न मांगों के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पॉल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू एवं समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…