• December 20, 2022

डेयरी कॉलेज के डीन को दी गाली :प्रोफेसर ने कहा-तेरे हाथ पैर तोड़ दूंगा, करियर बर्बाद कर दूंगा, हुई ऐसी तु-तु मैं-मैं कि मामला पहुंचा थाने

डेयरी कॉलेज के डीन को दी गाली :प्रोफेसर ने कहा-तेरे हाथ पैर तोड़ दूंगा, करियर बर्बाद कर दूंगा, हुई ऐसी तु-तु मैं-मैं कि मामला पहुंचा थाने

डेयरी कॉलेज के डीन को दी गाली :प्रोफेसर ने कहा-तेरे हाथ पैर तोड़ दूंगा, करियर बर्बाद कर दूंगा, हुई ऐसी तु-तु मैं-मैं कि मामला पहुंचा थाने
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा के अंतर्गत आने वाले कॉलेज हमेशा से चर्चा में रहे हैं। घोटाले, अनियमितता, गड़बड़ी यहां आए दिन होते रहती है। इन सबसे बीच इस बार खबर रायपुर डेयरी कॉलेज से आई है। डीन और प्रोफेसर के बीच का झगड़ा थाने पहुंचा है। बात इस कदर बिगड़ी कि डीन ने अपने ही कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर की है। अब इस मामले की जांच की जा रही है, खबर है कि प्रोफेसर को विभागीय कार्रवाई भी झेलनी पड़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक कई महीनों से कॉलेज के डीन अवधेश त्रिपाठी और प्रोफेसर पीएम चौधरी की आपस में बन नहीं रही है। विभागीय काम-काज को लेकर दोनों में अनबन रहती है। कर्मचारियों को आने वाली दिक्कतों पर बात करने कॉलेज में बाकायदा एक खास मीटिंग रखी गई थी। विभाग के दूसरे बड़े अफसर कॉलेज पहुंचे थे। इनके सामने ही चौधरी ने डीन को गालियां दे दीं।
अपना गुस्सा चौधरी काबू में रख पाए, डीन से ये भी कह दिया कि तेरे हाथ पैर तोड़ दूंगा, तेरा करियर बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद इतनी गंदी गालियां दीं कि कॉलेज के दूसरे स्टाफ और छात्रों ने भी सुना। डीन के केबिन का दरवाजा पटका, मौका मिलता तो डीन की पिटाई भी कर देते मगर दूसरे अफसरों ने बीच बचाव किया।
मानसिक रूप से प्रताड़ित हूं मैं
थाने जाकर डीन ने अब इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रोफेसर की गालियां और खरी-खाेटी सुनकर डीन ने कहा है कि वो मानसिक रूप से प्रताड़ित हुए हैं, उनका पूरे कॉलेज में अपमान हुआ है। डीन ने पुलिस से प्रोफेसर को अरेस्ट करने तक को कहा है ताकि इस तरह के हालात कॉलेज में न बनें। दूसरी तरफ अब प्रोफेसर भी डीन के खिलाफ शिकायत करने की तैयारी में हैं।
000000


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…