• December 21, 2022

बजरंगी राष्ट्रभक्त और हिंदू समाज़ के गौरव हैं : रतन यादव

बजरंगी राष्ट्रभक्त और हिंदू समाज़ के गौरव हैं : रतन यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जो बजरंग दल, बजरंगी देश भक्त, राष्ट्रभक्त, धर्म रक्षक को लेकर विवादित बयान दिया गया, उससे पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त शहर, गांव, कस्बा, वार्ड, मोहल्ला स्तर के बजरंगी कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है। इसे लेकर छग प्रांत प्रमुख रतन यादव ने कहा कि मेरा आग्रह है, कि मुख्यमंत्री अपने शब्द वापस लें। नहीं तो कभी भी यह गुस्सा जन आंदोलन, जनाक्रोश में बदलकर सड़क पर जनसैलाब की तरह उमड़ेगा। मुख्यमंत्री को जानकारी होनी चाहिए राज्य में क्या गतिविधियां हो रही हैं, गौ तस्कर चरम सीमा पर हो रहे हैं अभी-अभी एक बजरंगी को गौ तस्कर ने अपनी गाड़ी से रौंद दिया, मौके पर ही बजरंगी की मौत हो गई। बजरंगी जान की बाजी लगाकर गौ रक्षक का कार्य कर रहे हैं। लव जिहाद पर अंकुश लगाने का कार्य कर रहे हैं। अपने धर्म की रक्षा के लिए युध स्तर की लड़ाई लड़ रहे हैं। मानव अधिकार का हनन करने वाले वक्फ बोर्ड जैसे काले कानून को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, जिस देश भक्त राष्ट्रभक्त बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह दुर्भाग्यजनक है। मुख्यमंत्री का पूरा शासन और प्रशासन है। छत्तीसगढ़ के जिन क्षेत्रों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा वसूली की जा रही है तो जांच कराएं। दोषी होने पर जेल में डाल दें पर बिना साक्ष्य के आरोप न लगाएं। इससे हम बजरंगी आहत हुए हैं। वर्तमान परिस्थिति में छत्तीसगढ़ की जनता और भारत देश की जनता के सामने छग की परिस्थिति छिपी नहीं है।
यादव ने कहा कि मैं बताना चाहूंगा कि बजरंगियों ने क्या बलिदान दिया। आज हजारों लाखों कारसेवकों की बजरंगिओ की हत्या मुलायम सिंह की सरकार ने की थी, सिर्फ इस कारण कि उसे एक विशेष वर्ग को प्रसन्न करना था, बजरंगीयो के बलिदानी के कारण ही अयोध्या में आज भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।
आज तक मुख्यमंत्री जी के पिताजी ने हमारे आराध्य देव राम भगवान को अभद्रता के साथ संबोधित किया, ब्राह्मणों को कहा कि दायरे में रहो नहीं तो जैसे अंग्रेज को भगाया वैसी ब्राह्मणों को भी भगाया जाएगा। हमें लगा यह मुख्यमंत्री जी के पिताजी के व्यक्तिगत विचार हैं, हम ने मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री के पिता जी के व्यक्तिगत विचार को कभी नहीं जोड़ा अलग रखा, पर सारी सीमाएं, सारी हदें पार हो गई जब स्वयं मुख्यमंत्री भगवा पर बजरंगियो को गुंडा और वसूली बात कह रहे हैं, यह बहुत दुर्भाग्य की बात है। मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि वे अपने शब्द वापस लें अन्यथा पूरे प्रदेश में उनके विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…