• December 4, 2023

भाजपा की जीत की इबारत लिखने वाला नारा अऊ नई सहिबो, बदलके रहिबो… आशुतोष दुबे ने लिखा

भाजपा की जीत की इबारत लिखने वाला नारा अऊ नई सहिबो, बदलके रहिबो… आशुतोष दुबे ने लिखा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा की इस सबसे बड़ी जीत में अऊ नई सहिबो, बदलके रहिबो नारे ने सबसे बड़ा काम किया। गांव-गांव और शहर- शहर में गूंज सुनाई दी। इस नारे ने ही भाजपा की जीत का रास्ता प्रशस्त किया। इस नारे को लिखा है दुर्ग के राष्ट्रीय मीडिया सेल टीम के सदस्य आशुतोष दुबे ने। आशुतोष छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र दुबे के सुपुत्र हैं। आशुतोष ने इस चुनाव में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई। साथ ही कई प्रत्याशियों के लिए भी चुनावी नारे लिखते हैं। उन्होंने बताया कि अच्छे नारे जो लोगों तक पहुंचें, उनकी कुछ प्राइम रिक्वॉयरमेंट होती है। नारे कम और आसान शब्दों में हों, ताकी लोग आसानी से समझ सकें। नारे किसी व्यक्ति के खिलाफ ना होकर व्यवस्था के खिलाफ होने चाहिए। जब नारे व्यवस्था के खिलाफ होते हैं, तब लोगों तक पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि  डिजिटल युग में भी नारे किसी भी पार्टी के लिए बेहद अहम होते हैं। नारों का आज भी लोगों के बीच असर दिखाई देता है। बस वह नारा लोगों की जुबान में आना चाहिए। इसका असर हर किसी पर होता है।


Related News

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। दिनांक 21.11.2026 को प्रार्थिया पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल…
महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी

महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को…
नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में औषधीय फसलों के उत्पादन एवं लघु वनोपज संग्रहण से जुड़े…