• February 20, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश के साथ विधायक अरुण वोरा को भी एआईसीसी में जगह

मुख्यमंत्री भूपेश के साथ विधायक अरुण वोरा को भी एआईसीसी में जगह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में इस बार दुर्ग जिले के 11 नेताओं को जगह दी गई है। इसमें  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक अरुण वोरा को भी शामिल किया गया है। खबर है कि पार्टी में इन दोनों बड़े नेताओं को एआईसीसी में और भी बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। संगठन के बड़े पदों पर इन दोनों के नामों पर विचार चल रहा है। जिले से अन्य नेताओं को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। इनमें विधायक से लेकर अन्य नेता शामिल हैं। मुख्य रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री ताम्रध्वज साहू, गुरु रूद्र कुमार, अनिला भेड़िया, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, प्रतिमा चंद्राकर, अरुण सिसोदिया को शामिल किया गया है। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा को पहली बार एआईसीसी में जगह मिली है। विधायक वोरा ने नियुक्ति के बाद संगठन प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के का आभार व्यक्त किया है। वोरा 3 बार के विधायक होने के साथ छग वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले युवा आयोग के भी चेयरमैन रह चुके हैं। साथ ही संगठन में कई बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। खबर है कि उन्हें दिल्ली बुलाया गया है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…