• January 4, 2023

बैडमिंटन एशिया मिक्सड टीम चैम्पियनशीप दुबई के लिए आकर्षि का चयन

बैडमिंटन एशिया मिक्सड टीम चैम्पियनशीप दुबई के लिए आकर्षि का चयन

बैडमिंटन एशिया मिक्सड टीम चैम्पियनशीप दुबई के लिए आकर्षि का चयन
ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। बैडमिंटन में वर्ल्ड रैंकिंग खिलाड़ी छत्तीसगढ़ दुर्ग की निवासी आकर्षि कश्यप ने बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा नोएडा(उत्तरप्रदेश) में आयोजित सेलेक्शन ट्रायल में असम की खिलाड़ी अस्मिता चहिये को हराकर अपनी जगह पक्की कर ली है। जिससे आकर्षि दुबई में 14 से 19 फरवरी तक आयोजित बैडमिंटन एशिया मिक्सड टीम चैम्पियनशीप में हिस्सा लेगी। वुमेन्स सिंगल्स में आकर्षि कश्यप और पीवी सिंधू देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आकर्षि का अगला इंटरनेशनल टूर्नामेंट मलेशिया मास्टर सुपर 1000 कुआला लूम्पूर में 10 जनवरी से शुरु होगा। पहला मैच चाइना के ताईपेई प्लेयर वेन ची सी से होगा। सेलेक्शन ट्रायल बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 3 जनवरी को नोएडा के राईस स्पोर्ट्स अरेरा में आयोजित किया गया था। सेलेक्शन ट्रायल में देश की स्टार खिलाड़ी साईना नेहवाल को भी हिस्सा लेना था, लेकिन वह शामिल नहीं हो पाई।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…