• March 24, 2023

प्रदेश युकां समन्वयक अनुप वर्मा ने शुरु की शक्ति पदयात्रा

प्रदेश युकां समन्वयक अनुप वर्मा ने शुरु की शक्ति पदयात्रा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश युकां समन्वयक अनुप वर्मा ने शुरु की शक्ति पदयात्रा

पदयात्रा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ध्वज दिखाकर डोंगरगढ़ के लिए किया रवाना
दुर्ग। चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नववर्ष पर सर्वहारा वर्ग के मंगल कामना
को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस आईटी सेल के प्रमुख समन्वयक व युवा नेता अनूप वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग से डोंगरगढ़ तक 75 किमी की शक्ति
पदयात्रा प्रारंभ की गई है। पदयात्रा में नौ कन्या दुर्गा उत्सव समिति
संतराबाड़ी दुर्ग के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल है। पदयात्रा को वेयर
हाउसिंग कारपोरेशन अध्यक्ष अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया
पटेल, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगर निगम
सभापति राजेश यादव, एआईसीसी सदस्य प्रतिमा चंद्राकर, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, पूर्वी ब्लॉक
अध्यक्ष राजकुमार पाली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा के रवानगी के दौरान मौजूद युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा,जिलाध्यक्ष आयुष शर्मा,अज़हर जमील,दीपक जैन ,चंद्रमोहन गभने,मीना पाल ,छाया चौधरी ,विमल यादव,
अनूप पाटिल ,दीप सारस्वत ने पदयात्रा के नेतृत्वकर्ता अनूप वर्मा को मंगलमय यात्रा के लिए बधाई दी। प्रदेश युवा कांग्रेस आईटी सेल के समन्वयक अनुप वर्मा ने बताया कि यह पदयात्रा शक्ति यात्रा के रूप में प्रारंभ करने का मुख्य कारण मां दुर्गा के शक्ति रूप की पूजा करना एवं शक्ति यात्रा के माध्यम से प्रदेश की खुशहाली संपन्नता के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना करना है। 75 किमी की यह यात्रा दुर्ग से प्रारंभ
होकर राजनांदगांव-मुसरा-सकुलदईहान होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगी। पदयात्रा में दलजीत सिंह,राकेश वढ़ई, सुरजीत सिंह ,सुनील तिवारी ,अमन थापा, रोहित साहू ,अनिल सोनी, राकेश धु्रव ,विकास धु्रव,नितेश सिन्हा ,मनीष
भंडारी,पिंटू यादव, अंकित यादव,सनी ठाकुर, कैलाश ठाकुर, शुभम बनवासी,
कुलदीप साहू,चंदन यादव, शुभम अग्रवाल ,पुरुषोत्तम साहू , खिल्लु नारायण, दादू निर्मलकर सहित अन्य युवा शामिल है।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…