• November 26, 2022

जीई रोड के बचे काम दिसम्बर के अंत तक पूरा करें : वोरा

जीई रोड के बचे काम दिसम्बर के अंत तक पूरा करें : वोरा

  • जीई रोड के बचे काम दिसम्बर के अंत तक पूरा करें : वोरा
    ट्राईसिटी एक्सप्रेस
    वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शहर के विकास कार्यो में तेजी लाने कहा है। ताकि विभागीय कामकाज में कसावट लाई जा सके। वोरा ने कहा कि कलेक्टर नगर निगम और पीडब्लूडी विभाग के अफसरों को निर्धारित समयसीमा में सभी प्रमुख योजनाओं को पूरा करने निर्देशित करें। वोरा ने विकास कार्यो को लेकर निगम कमिश्नर से जानकारी लेने के बाद विकास कार्यो को तेजी से पूरा करने कहा है। वोरा ने कहा है कि शहर विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करें ताकि योजनाएं तेजी से पूरी की जाके। ठगड़ाबांध सहित नगर निगम के सभी प्रमुख योजनाओं, सड़क सीमेंटीकरण व डामरीकरण जैसे कार्यो को तेजी से पूरा कराना आवश्यक है। वोरा ने कहा कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के डामरीकरण और उन्नयन व सौंदर्यीकरण कार्य को दिसंबर तक पूरा कराएं ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सके। वोरा ने निगम कमिश्नर से भी चर्चा करते हुए कहा है कि मार्केट के भीतर या प्रमुख सड़कों के किनारे व्यवसाय करने वाले फुटकर कारोबारियों को हटाने की कार्रवाई से पहले व्यवस्थापित किया जाना चाहिए। फुटपाथ पर बैठकर रोजी.रोटी कमाने वाले गरीबों से जुमान वसूलने की बजाय उन्हें नोटिस जारी करें। उनका व्यवस्थापन भी करें, ताकि किसी की रोजी रोटी न छिन सके। वोरा ने जीई रोड के चौड़ीकरण कार्य को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि रोड का डामरीकरण किया जा रहा है। निगम की पानी सप्लाई व्यवस्था के लिए बने वाल्व चैंबर को शिफ्ट किया जाए ताकि पर्याप्त चौड़ी सड़क पर आवागमन की सुविधा नागरिकों को मिल सके। पीडब्लूडी अधिकारियों ने बताया कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के सौंदर्यीकरण व उन्नयन कार्य की योजना में से अभी तक 34 करोड़ रुपए खर्च किये गए हैं। डामरीकरण का कार्य लगभग साढ़े तीन किलोमीटर पूरा किया जा चुका है। वोरा ने डामरीकरण कार्य को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिये। इस मार्ग के डिवाइडर पर ग्रिल लगाने का काम भी शीघ्रता से पूरा किया जाए।
    कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल
    कांग्रेस की दक्षिण भारत से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में दुर्ग के कांग्रेसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा सहित अन्य 25 नवंबर को रवाना हुए। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में नए उत्साह का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ से करीब ढाई सौ कांग्रेस नेता यात्रा में शामिल होंगे। दल खरगोन जिले के खेरदा गांव से पदयात्रा में शामिल होगा। उस दिन मोरटक्का में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन की इंदौर के महू तक जाएगा। 28 को पदयात्रा महू से शुरू होकर इंदौर के राजबाड़ा पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी एक जनसभा होगी रात्रि विश्राम के बाद छत्तीसगढ़ के पदयात्री वापस लौट आएंगे।

Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…