• December 17, 2022

प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे, शहर में चल रहे 400 करोड़ से अधिक के जनकल्याणकारी काम: अरुण वोरा

प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे, शहर में चल रहे 400 करोड़ से अधिक के जनकल्याणकारी काम: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत समस्त कांग्रेसजनों को बधाई दी है। सरकार के प्रदेश स्तरीय कामकाज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने न्याय एवं खुशहाली के चार वर्ष बिताए हैं। किसान न्याय, गोधन न्याय, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं महाविद्यालय, गोठानों का निर्माण, बालवाड़ी नर्सरी, शहरी स्लम स्वास्थ्य, महतारी दुलार, धन्वंतरि दवा दुकानें, सुगम सड़क योजना जैसी अभूतपूर्व एवं अनुकरणीय योजनाएं देश भर में सराही जा रही हैं। यही कारण है कि दूसरी बार भूपेश बघेल देश के सबसे लोकप्रिय सीएम चुने गए हैं। चार वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप हमने 400 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप स्वीकृत करवाए हैं। शहर के दोनों छोर में 13 करोड़ के अंडरब्रिज का निर्माण, 42 करोड़ से ठगड़ा बांध आरओबी, लगभग 55 करोड़ रु वार्डों के आंतरिक विकास के लिए, 64 करोड़ की लागत से मुख्यमार्ग चौड़ीकरण, 8 करोड़ से प्रकाश व्यवस्था, 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, जिला मुख्यालय के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल के आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ की राशि, आस पास के क्षेत्रों में आवागमन सुलभ करने के लिए 100 करोड़ से दुर्ग अंडा मार्ग, 10 करोड़ से मालवीय चौक से धमधा मार्ग, 9 करोड़ की लागत से बोरसी रुआबन्ध मार्ग, प्रयास हॉस्टल, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, 2.6 करोड़ से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों का उन्नयन जैसे अनेकों विकास कार्य पूर्ण व प्रगतिरत हैं।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…