• December 23, 2022

भौंरा बांटी और छत्तीसगढ़ी व्यंजन बांटकर गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

भौंरा बांटी और छत्तीसगढ़ी व्यंजन बांटकर गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के शानदार चार साल पूर्ण करने पर प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस द्वारा ‘गौरव सप्ताह’ का आयोजन अनोखे अंदाज में किया गया। जिसका गुरुवार शाम को सेवाकार्य कर समापन किया गया।


दरअसल, छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के शानदार चार वर्ष पूर्ण होने पर राज्य भर में भव्य आयोजन किया गया। इसके तहत दुर्ग युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा के नेतृत्व में सेवाकार्य करते हुए ‘गौरव सप्ताह’ मनाया गया। इसका 22 दिसंबर को शाम में समापन हुआ। समापन अवसर पर बच्चो को भौंरा बाटी व आमजनों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन का वितरण किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर जरूरतमंदों को व्यंजन देकर इसे सेलिब्रेट किया गया। साथ ही दुर्ग के इंदिरा मार्केट चौराहे पर राहगीरों को भी प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन वितरण किया गया।
दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि जिस तरह से हमारे मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी वर्गों के लिए काम कर रहे है। उनके नेतृत्व में सरगुजा से लेकर बस्तर तक विकास की बयार बह रही है। उनके चार वर्ष पूर्ण होने पर हमने शहरवासियों को प्रदेश के लोकप्रिय व्यंजन भेंट कर इसे आयोजित किया है। आयुष ने कहा कि हम लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग विधायक अरुण वोरा,दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल व कांग्रेस और युवा कांग्रेस के वरिष्ठ जनों से प्रेरित होकर सेवाकार्य कर रहे है। हमारा लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं पहुंचे।
इस दौरान विशेष रुप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरव उमरे, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रत्नदीप कसेर ,राजा अली,गोल्डी कोसरे युवा कांग्रेस जिला-महासचिव सतीश रजक,उमर हसन,पृथ्वी चंद्राकर,पुष्पेंद्र साहू,अहमद रजा चौहान,राहुल राजपूत,मोहित वाल्दे, अमन दुबे,उत्कर्ष उजवाने ,आयुष अवस्थी, गौरव सिंह, शशांक सिंह बैंस, अक्षय भजनघाटे ,सुनील यादव ,चिराग शर्मा, यश बाकलीवाल ,अभय दुबे ,कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्य के साथ ही कांग्रेस के अलग-अलग मोर्चे के पदाधिकारी, कांग्रेसजन और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…