• August 24, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिन पर मूक बधिर और अपंग बच्चो को भोजन का पैकेट, कॉपी किताब बांटे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिन पर मूक बधिर और अपंग बच्चो को भोजन का पैकेट, कॉपी किताब बांटे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अय्यूब खान दुर्ग लोक सभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि आज कर्मवीर यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन को हमेशा की तरह समाजिक कार्य कर मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत सुपेला में स्थित मूक बधिर और विकलांग बच्चों के बीच पहुंचकर भोजन के पैकेट, स्टेशनरी कॉपी पुस्तक का वितरण कर भूपेश बघेल जी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और आने वाले वर्षों में, चुनावों में मुख्यमंत्री जी दोबारा कमान संभाले ऐसी कामना की गई । मूक बधिर बच्चों ने अपने अंदाज में जन्मदिन के गीत भी गया जो अपने आप में एक अनूठा अनुभव दे गया ।सुपेला में स्थित प्रयास मूक बधिर स्कूल अपंग एवम दिव्यांग बच्चों की संस्था है जहां कुछ बच्चे रहकर एवम कुछ बच्चे बाहर से आकर पढ़ते हैं । इस संस्था में पहुंचकर अय्यूब खान ने मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अय्यूब खान, कमल शर्मा, रफीक खान, पुरुषोत्तम सोनवानी,राज ठाकुर,दिनेश वर्मा, आशीष पटेल,दिनेश यादव, दादू राजपूत आदि उपस्थित थे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…