• August 24, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिन पर मूक बधिर और अपंग बच्चो को भोजन का पैकेट, कॉपी किताब बांटे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिन पर मूक बधिर और अपंग बच्चो को भोजन का पैकेट, कॉपी किताब बांटे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अय्यूब खान दुर्ग लोक सभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि आज कर्मवीर यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन को हमेशा की तरह समाजिक कार्य कर मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत सुपेला में स्थित मूक बधिर और विकलांग बच्चों के बीच पहुंचकर भोजन के पैकेट, स्टेशनरी कॉपी पुस्तक का वितरण कर भूपेश बघेल जी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और आने वाले वर्षों में, चुनावों में मुख्यमंत्री जी दोबारा कमान संभाले ऐसी कामना की गई । मूक बधिर बच्चों ने अपने अंदाज में जन्मदिन के गीत भी गया जो अपने आप में एक अनूठा अनुभव दे गया ।सुपेला में स्थित प्रयास मूक बधिर स्कूल अपंग एवम दिव्यांग बच्चों की संस्था है जहां कुछ बच्चे रहकर एवम कुछ बच्चे बाहर से आकर पढ़ते हैं । इस संस्था में पहुंचकर अय्यूब खान ने मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अय्यूब खान, कमल शर्मा, रफीक खान, पुरुषोत्तम सोनवानी,राज ठाकुर,दिनेश वर्मा, आशीष पटेल,दिनेश यादव, दादू राजपूत आदि उपस्थित थे।


Related News

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दुर्ग (ग्रामीण) जिले में मंडलस्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम का शुरुवात

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत दुर्ग (ग्रामीण) जिले में मंडलस्तरीय जनचौपाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार…
पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव आज दुर्ग के पोटियाकला…
दूध के दाम में उबाल, आम आदमी बेहाल, अरुण वोरा बोले – बढ़ती कीमतों के बीच पिसता मध्यमवर्ग

दूध के दाम में उबाल, आम आदमी बेहाल, अरुण वोरा बोले –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए अब सुबह की…