• February 28, 2023

अय्यूब खान ने काँग्रेस के 85 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में निभाई वीवीआईपी प्रोटोकॉल ड्यूटी की ज़िम्मेदारी

अय्यूब खान ने काँग्रेस के 85 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में निभाई वीवीआईपी प्रोटोकॉल ड्यूटी की ज़िम्मेदारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ के लिये ऐतिहासिक रहा । इस अधिवेशन में कांग्रेस के प्लेनरी सेशन 24 फरवरी से 26 फ़रवरी तक रायपुर में चला । इस अधिवेशन की तैयारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मिलकर माडल तैयार किया गया जिसकी कमांड छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी मंत्रीगण , कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सभी महामंत्री और कमेटी ने रात दिन मेहनत कर एक सफल ऐतिहासिक अधिवेशन रायपुर में सम्पन कराया ।

अखिल भारतीय कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस ने मिलकर 13 समिति गठन किया जिसमे मंत्री , विधायक और छ.ग.कांग्रेस के महत्त्वपूर्ण पधाधिकारियो को जिम्मेदारियों को बांटा गया।
जिसमे वीवीआईओ प्रोटोकॉल ड्यूटी से लेकर पंडाल समिति, ट्रांसपोर्ट समिति से लेकर भोजन, एवं आवास 13 समिति बनाई गई।

प्रोटोकॉल समिति के कार्य के अन्तर्गत देश के वीवीआइपी नेता जिसमे श्रीमती सोनिया गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी , श्रीमती प्रियंका गांधी, संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल जी,पवन बंसल, कुमारी शैलजा, डाक्टर छेला कुमार सहित सभी स्टेरिंग कमेटी के मेंबर को वीवीआइपी की सूची में रखा गया था जिसमे रायपुर आगमन से लेकर प्रस्थान होटल लाना लेजाना की ज़िम्मेदारी प्रोटोकॉल ड्यूटी कमेटी बनी जिसमे मुझे सदस्य के रूप अय्यूब खान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग को भी जिम्मेदारी दी गई जिसके लिये अय्यूब खान को 23 फरवरी से 27 फरवरी वीवीआइपी कांग्रेस अतिथि के आने से जाने तक ड्यूटी या कार्य की जवाबदारी सौंपी गई है।

अय्यूब खान ने बताया कि ये महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देश के ऐतिहासिक 85 वा कांग्रेस अधिवेशन मुझे दी गईं है । मैं मे फेयर होटल में तैनात था जहां देश के दिग्गज दिग्गज नेता मुख्यमंत्रीगण, पुर्व मुख्यमंत्री गण, यूवा नेतागण थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू , कांग्रेस प्रवक्ता जय राम नरेश , प्रवक्ता पवन खेड़ा कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ,वरिष्ठ कांग्रेसी नसीर हुसैन, देश के युवा नेताओं सचिन पायलट, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, भारत जोड़ों यात्री मनोज त्यागी,यूवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलवेरू,यूवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास , वरिष्ठ नेता सूरजमान हेगड़े का चर्चा आभार माना की अधिवेशन में 50 प्रतिशत संगठन में युवा जिनकी उम्र को 50 वर्ष से कम है उनको स्थान देना एवं एससी, एसटी, अल्पसंख्यक को कांग्रेस संगठन 50 प्रतिशत पद देना सुनिश्चित करने प्रस्ताव लाना और लागू करना एक ऐतिहासिक निर्णय रहा ,जिसका युवाओं में बहुत स्वागत किया गया , इसके लिये युवाओं द्वारा कांग्रेस का आभार व्यक्त किया गया ।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…