• May 19, 2023

बिल नहीं दिया तो बच्चे को वेंटिलेटर से हटाया, मौत, बाल संरक्षण आयोग ने दिए जांच के निर्देश

बिल नहीं दिया तो बच्चे को वेंटिलेटर से हटाया, मौत, बाल संरक्षण आयोग ने दिए जांच के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नवजात शिशु को वेंटिलेटर से हटाये जाने से उसकी मौत के मामले को बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना के क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी स्थित  शंकरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फीस जमा ना कर पाने से नवजात शिशु को वेंटिलेटर से हटाये जाने से शिशु की मौत की बात सामने आई है। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आयोग द्वारा संज्ञान में लिया गया है। इसे लेकर सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम को जांच करने निर्देशित किया गया है।  बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 की धारा 13 (ज), 14 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए निर्देशित किया गया है कि प्रकरण की समीक्षा हेतु आयोग को निम्नलिखित जानकारी भेजी जाए।

1. घटना के समय अस्पताल के आईसीयू वार्ड के इंचार्ज चिकित्सक कौन था?

2. नवजात शिशु को किस डॉक्टर / कर्मचारी द्वारा वेंटिलेटर से अलग किया?

3. अन्य कोई तथ्यात्मक जानकारी जिसे आयोग के समक्ष पेश करना चाहे।

– उपरोक्त उल्लेखित तथ्यों पर तथ्यात्मक प्रतिवेदन सहित दिनांक 12/06/2023 को समय 11:30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होवें।

यह आदेश सोनल कुमार गुप्ता सदस्य, खण्डपीठ क्रमांक-02

राज्य बाल संरक्षण आयोग ने जारी किया है।

 

 


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…