- June 1, 2023
महापौर से मिलने वालों का रेला, विधायक, राज्य मंत्री, बैंक अध्यक्ष से लेकर कई अन्य दिग्गज पहुंचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल को गुरुवार का जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शहर विधायक अरुण वोरा, राज्यमंत्री आरएन वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, वरिष्ठ पार्षद मदन जैन, एमआईसी ऋषभ जैन, दीपक साहू, पार्षद अरुण सिंह, शिवेंद्र परिहार, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रुंगटा, लोकेश सोलंकी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतीश समर्थ से लेकर कई अन्य दिग्गज नेता, व्यापारी सिविल लाईन स्थित उनके बंगले पहुंचे। इसके अलावा कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है।





