• December 27, 2022

कोरोना की चौथी लहर की आशंका, वोरा ने ली स्वास्थ्य विभाग से जानकारी

कोरोना की चौथी लहर की आशंका, वोरा ने ली स्वास्थ्य विभाग से जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

चीन में बीएफ – 7 वेरिएंट कोरोना के बढ़ते प्रकोप से भारत में भी कोरोना के खतरे से निजात पाने के लिए जिला अस्पताल में भी मॉकड्रिल किया गया । इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन प्लांट , ऑक्सीजन पाइपलाइन के साथ ही वेंटिलेटर और कोविड़ सेंटरों की जांच की गई । जिला चिकत्सालय पहुंचे शहर विधायक अरूण वोरा ने स्वास्थ अमले से चर्चा के दौरान आपात स्तिथि में मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती व तत्काल एम्बुलेंस की सुविधा एवं ऑक्सीजन उपलब्ध कराने को पहली प्राथमिकता के साथ कार्य करने व वेंटिलेटर , मल्टी पेरामोनिटर व जीवन रक्षक उपकरणों की तैयारी के साथ ही वैक्सीनेशन सेंटरों को अलर्ट मोड में रहने को कहा व पटरी पार के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र को जल्द प्रारंभ करे व संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ ढांचे की सतर्कता को आवश्यक बताया । इस दौरान मुख्य चिकत्सक ने बताया कि जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन की पूर्ति हेतु प्लांट सही कार्य कर रहे है , कोरोना का प्रकोप बढ़ा तो जनता के सहयोग से इस बार भी 4 लहर से जंग जीतने में दुर्ग कामयाब होगा । कोरोना के बचाव मेे मॉकड्रिल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाई के शर्मा , डॉ. आर के खंडेलवाल , एल्डरमैन राजेश शर्मा मौजूद थे ।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…