• January 17, 2024

महापौर बाकलीवाल पहुंचे चंडी मंदिर, सफाई की, 22 जनवरी तक कई मंदिरों में सफाई का संकल्प लिया

महापौर बाकलीवाल पहुंचे चंडी मंदिर, सफाई की, 22 जनवरी तक कई मंदिरों में सफाई का संकल्प लिया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल पार्षदों व निगम अधिकारी व कर्मचारियो के साथ आज बुधवार को माँ चंडी देवी मंदिर,चंडी चौक स्थित श्रीराम मंदिर व श्रीराधाकृष्ण मंदिर में झाडू और पोछा व मंदिर परिसर के बाहर झाड़ू लगाकर श्रमदान किया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहाँ भगवान श्रीराम हम सबके भगवान श्रीराम है।उन्होंने कहा मंदिरों को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है,मंदिरों में सफाई अभियान के दौरान कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त मंदिरों व धार्मिक स्थलों में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है जिसका आज दूसरा दिन है आगे भी मंदिरों में विशेष साफ सफाई अभियान जारी रहेगा।महापौर ने विभागीय अधिकारी को धार्मिक स्थलों की निरंतर सफाई के निर्देश दिए।सफाई अभियान के दौरान एमआईसी भोला महोविया,सत्यवती वर्मा,पार्षद शशिद्वारिका साहू,सतीश देवांगन,काशीराम रात्रे,बृजलाल पटेल,जगमोहन ढीमर,पप्पू श्रीवास्तव,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहें।इस अवसर पर महापौर श्री बाकलीवाल ने सभी नगरवासियों को आग्रह किया किया कि आइए, इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और रामलला के आगमन से पहले देशभर के मंदिरों व तीर्थक्षेत्रों को स्वच्छ बनाएं।अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेडने का आह्वान किया था। इसी तारतम्य में आज शहर के मंदिरों में साफ सफाई अभियान का दूसरा दिन भी जारी रहा।


Related News

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज   धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में समर्थन…
ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर बनाने का सपना संजो रहे किसान इलोक राम साहू

ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए आर्थिक…
आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के युवाओं को मिलेगा 150-150 घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण

आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी रूप से…