• January 25, 2024

माँ शाकंभरी जयंती व छेर छेरा त्यौहार के अवसर पर महापौर ने माँ शाकंभरी की पूजा कर मरार समाज के साथ भव्य सब्जी वितरण किया

माँ शाकंभरी जयंती व छेर छेरा त्यौहार के अवसर पर महापौर ने माँ शाकंभरी की पूजा कर मरार समाज के साथ भव्य सब्जी वितरण किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। पटेल मरार समाज द्वारा अपनी आराध्य माता शाकंभरी की जयंती मनाई जा रही है।इस अवसर पर गुरुवार को भी विभिन्न आयोजन हुए।दुर्ग राज कोसरिया पटेल मरार समाज ने नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत चंडी चौक मठपारा में शाकंभरी जयंती पर हरी सब्जियों का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रमों में समाज के लोगों को अपने पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मरार समाज मेहनतकश समाज है। समाज संगठित होने के साथ ही साथ शक्तिशाली भी है।इस अवसर गया जी पटेल,एमआईसी दीपक साहू,पूर्व पार्षद विजयंत पटेल,काशीराम रात्रे,बजरंग पटेल,रामेश्वर पटेल अमित पटेल राजेश पटेल गजानंद पटेल,भरत पटेल,पंच पटेल,गजानंद पटेल, तीरथ पटेल,भानु पटेल, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजा की गई।महापौर धीरज बाकलीवाल व सभापति राजेश यादव ने कहा कि जयंती मनाने से जहां सामाजिक संगठन मजबूत होता है।वहीं युवाओं और नई पीढ़ी को अपने समाज का इतिहास, परम्परा व संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है। छेरछेरा पुन्नी शाकंभरी जयंती के अवसर पर पटेल धर्मशाला गया नगर दुर्ग में पटेल समाज के द्वारा शाकंभरी पूजा का आयोजन किया गया पश्चात चंडी मंदिर चौक में साग सब्जी का निशुल्क वितरण किया गया इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश यादव व गया पटेल अध्यक्ष पटेल समाज उपस्थित हुये।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…