• January 28, 2023

स्टेशन जाने वाले लोगों को मिलेगी गड्डे वाली सड़क से मुक्ति, डामरीकरण का काम शुरू

स्टेशन जाने वाले लोगों को मिलेगी गड्डे वाली सड़क से मुक्ति, डामरीकरण का काम शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छग भंडार गृह के अध्यक्ष एवं शहर विधायक अरुण वोरा के मंशानुरूप शुक्रवार आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा,संदीप वोरा,अनूप वर्मा सहित उपअभियन्ता विकास दमाहे के साथ 12 लाख की लागत से वार्ड 23 मालवीय नगर चौक से लेकर रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग तक में चल रहे सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। मालवीय नगर चौक से स्टेशन चौक तक करीब आधा किलो किमी लंबी से अधिक सड़क डामरीकरण का निर्माण किया जा रहा है। महापौर श्री बाकलीवाल ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा लंबे समय से वार्ड पार्षद व क्षेत्रीय लोग इस सड़क निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण कार्य से हजारो लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। वह समय समय पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहेंगे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…