• September 14, 2023

ठगड़ा बांध पर्यटन स्थल 20 तक होगा तैयार, सीएम करेंगे उद्घाटन

ठगड़ा बांध पर्यटन स्थल 20 तक होगा तैयार, सीएम करेंगे उद्घाटन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध की खूबसूरती में गजब का निखार आया:

दुर्ग/13 सितंबर नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 16 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। जल्द लोकार्पण होने की संभावना है। बांध के बीचोंबीच बने आईलैंड और चारों ओर पाथवे पर दूधिया रौशनी ने इस बांध की खूबसूरती बढ़ा दी है।जिसका आज महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम अफसरों व ठेकेदारो के साथ निरीक्षण कर ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का चारो ओर घुमकर निरीक्षण किये।निरीक्षण के अफसरों ने बताया कि सौन्दर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल व कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने माह के अंत 20 सितंबर तक पूरा करने की बात कही।महापौर ने कहा कि शहरवासियों को ठगड़ा बांध में नई पिकनिक स्पॉट चौपाटी की सौगात मिलने जा रही है। शहरवासी अब परिवार सहित स्वादिष्ट फूड आईटम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन आदि की सुविधाएं मुहैया होगी।उन्होंने कहा
सौंदर्यीकरण ठगड़ा बांध की खूबसूरती में गजब का निखार आ रहा है।निरीक्षण के मौके पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोविया, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेश पांडेय,प्रकाशचंद थवानी,जितेंद्र समैया के अलावा ठेकेदार सहित आदि मौजूद रहें।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…