• September 19, 2023

घर-घर में विराजेंगे विनायक, माटी की प्रतिमा करें स्थापित- महापौर

घर-घर में विराजेंगे विनायक, माटी की प्रतिमा करें स्थापित- महापौर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक क्षेत्र सीमा अंतर्गत शहर में 18 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस साल गणेश चतुर्थी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 18 सितंबर को हैं।शहर सहित अंचल में घर-घर में भगवान श्री गणेश विराजेंगे।वहीं इस बार भी नगरवासियों को माटी की ही मूर्तियां घरों में विराजित करना है, क्योंकि पीओपी से बनी मूर्तियां नदी और पर्यावरण के लिए घातक हैं। प्लास्टर आफ पेरिस (पीओपी) से नदी व पर्यावरण प्रदूषित होता है। मिट्टी की मूर्तियां शास्त्रोक्त हैं। उन्होंने कहा गणेशोत्सव पर जगह-जगह मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।सभी लोग मिट्टी की मूर्ति की स्थापना करें। नदी व तालाबो को प्रदूषण से बचाने के लिए सिर्फ मिट्टी की मूर्ति विराजित करने की अपील की जा रही है।महापौर ने शहरवासियों से मिट्टी के गणेश स्थापना की अपील की है।महापौर व आयुक्त ने शहर की जनता से अपील की है कि इस वर्ष गणेशोत्स्व के दौरान अपने अपने घरों में मिट्टी की गणेश प्रतिमा की ही स्थापना करें। साथ ही उन्होंने कहा कि “माटी से निर्मित गणेश को घर घर में विराजित कर पूजन करें।आपसे भी अपील है कि इस मुहिम का हिस्सा बनें और माटी से बने गणेश का प्रचार करने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…