• March 7, 2023

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को दी होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को दी होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरवासियों को दी होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

-आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण का महापर्व होली सद्भावना से पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।सभी मिलजुल कर पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं:महापौर

दुर्ग। दुर्ग शहर के प्रथम नागरिक महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण का महापर्व होली सद्भावना से पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी मिलजुल कर पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। दुर्ग शहर में भी शांति और अमन का वातावरण बना रहे इसके साथ ही उन्होंने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने निगम के कर्मचारी-अधिकारियों को भी होली पर्व के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शहरवासियों के मंगल की कामना भी की है। इसके साथ ही महापौर ने होली पर्व के अवसर पर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में इस दिन पानी मिले इसके लिए उन्होंने जल कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील भी की है कि पानी की महत्ता को देखते हुए इसका सदुपयोग करते हुए पानी का उपयोग करें।


Related News

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…