• January 14, 2024

महापौर निरीक्षण के दौरान कहा निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नही

महापौर निरीक्षण के दौरान कहा निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज शनिवार को महापौर धीरज बाकलीवाल ने पूर्व महापौर आर एन वर्मा,पार्षद सतीश देवांगन,काशीराम रात्रे एवं उपअभियंता विकास दमाहे के साथ अधोसंरचना मद 15.00 लाख (पंद्रह लाख रूपये) की लागत से सीमेंटीकरण सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका अवलोकन करने पहुँचे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीमेंटीकरण निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 26 में सोला खोली गोदवाली हाउस से लेकर जीतू के घर से नाला होते हुए देवेन्द्र सिन्हा से ओसकार,आहुती नाला सांस्कृतिक भवन से मीना सोनी के घर तक पक्की सड़क निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मौजूदअधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।गड़बड़ी नजर आने पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। महापौर ने बताया कि सड़क का सिमेंटीकरण अधोसंरचना मद आयोग की राशि से किया जा रहा है। सड़क पूर्व में स्वीकृत हुई, लेकिन आचार संहिता की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था। बेस पहले ही तैयार किया गया था।अब सीमेंटीकरण किया जा रहा है।शहर में निरन्तर निर्माण कार्य चल शुरू किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा वार्ड 26 क्षेत्र का बीते दिनों सड़क का जायजा कर निरीक्षण किया गया था।

 


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…