• March 5, 2023

विधायक और महापौर के प्रयासों से सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म

विधायक और महापौर के प्रयासों से सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। तीन दिनों से चल रहीं सफाईकर्मियों की हडताल खत्म हो गई है। शहर विधायक अरुण वोरा ने लगातार सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री से चर्चा की थी। शनिवार को महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से बातचीत के बाद सफाई कर्मचारियों ने हडताल खत्म करने का ऐलान किया। हड़ताल के कारण तीन दिनों तक शहर के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप रही। हड़ताल खत्म होने पर सफाई कर्मियों ने विधायक, महापौर व आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि 4 मार्च को दोपहर 12 बजे हड़ताल खत्म होने के बाद से शहर में सफाई प्रारंभ कर दी गई। सफाईकर्मियों ने निगम में कार्यरत प्लेसमेंट सफाई कर्मियों के लिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सीधे निगम प्रबंधन के नियंत्रण में कार्य करने की मांग शामिल थी। निगम अधिकारियों ने कहा कि ठेकेदार प्रथा समाप्त करना निगम के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा। अतिशीघ्रता से कार्रवाई की जाएगी।

इसी तरह सफाई कर्मियों की अन्य मांगों को लेकर भी अधिकारियों ने नियम कानून का हवाला देते हुए शासन से मंजूरी लेने की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मानदेय बढ़ाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। दोबारा स्मरण पत्र भेजा जाएगा। एक अन्य मांग में यूनियन / प्रतिनिधि के सहमति के बिना किसी भी ठेका श्रमिक को व्यक्तिगत् / राजनितिक द्वेष से सेवा से हटाने व भर्ती करने की श्रमिक विरोधी कार्यवाही पर तुरंत रोक लगाने की मांग भी की गई। अधिकारियों ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…