• March 22, 2023

सरोज पांडेय से अलग होते ही बानी सोनी को पार्टी से मिला गिफ्ट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बनाई गईं जिला संयोजक

सरोज पांडेय से अलग होते ही बानी सोनी को पार्टी से मिला गिफ्ट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बनाई गईं जिला संयोजक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के प्रदेश प्रभारी अंजय शुक्ला की सहमति एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति से भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के जिला संयोजक पद पर श्रीमती बानी सोनी की नियुक्ति की है।  नियुक्ति पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लड़कियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान किया है। देश में बेटियों के साथ भेदभाव समाप्त करने तथा उनके लिये समानता का माहौल बनाने का उद्देश्य लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। लोगों को अपनी बेटियों की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए, वे पढ़ाई से लेकर खेल के मैदान तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कन्या भ्रूण हत्या भी गंभीर चिंता का विषय है, इस बुराई की समाप्ति के लिए जन जागरण आवश्यक है। मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विशेष रुप से चला रही है साथ ही इन्हीं सारे बिंदुओं पर कार्य करने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प बनाया है और दुर्ग जिले में इसमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री बानी सोनी को जिला संयोजक के रूप में नियुक्त किया है। बानी सोनी इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चूंकि हैं। सरोज पांडेय की काफी करीबी मानी जाती रहीं हैं। पिछले कुछ समय से दोनों में किसी बात को लेकर दूरियां देखी जा रही है। इसके बाद बानी सोनी को एक बड़ा पद मिला है।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…